निर्माता-निर्देशक किरण राव का जन्म 7 नवंबर 1973 को हुआ था। इस साल किरण अपना 47वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। किरण बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की पत्नी हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी। इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। किरण के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी और आमिर खान की लव स्टोरी के बारे में...
'लगान' के सेट पर हुई थी किरण राव और आमिर की पहली मुलाकात, देखते ही देखते प्यार में बदल गई दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण राव शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं उनका जन्म तेलंगाना में हुआ था। साल 1992 में किरण के माता-पिता मुंबई में शिफ्ट हो गए और वो भी अपने माता- पिता के साथ यहां आ गईं। उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की। किरण की रुचि फिल्मों में थी तो उन्होंने अपने करियर का चुनाव इसी फील्ड में किया।
किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक की। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। लगान के दौरान ही किरण राव की पहली मुलाकात आमिर खान से हुई थी। इधर, आमिर खान की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे। आमिर खान ने बचपन की दोस्त रीना से शादी की, फिर शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के 3 साल बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं।
किरण राव से मुलाकात के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया था कि 'फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद किरण से मिला, वो उस वक्त मेरी अच्छी दोस्त भी नहीं थीं, तलाक के बाद मैं ट्रॉमा से गुजर रहा था। इसी बीच एक दिन किरण का फोन आया।'
आगे उन्होंने बताया, 'किरण से करीब मैंने आधे घंटे बात की। उससे बात करके मुझे अच्छा लग रहा था। उस कॉल के बाद हमने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। लंबे समय की दोस्ती के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि उसके बिना मेरी कोई जिंदगी नहीं है। बस फिर क्या था हमने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और फिर साल 2005 में हमने शादी कर ली।' बता दें कि आमिर और किरण का एक बेटा आजाद राव खान भी है। वहीं इससे पहले आमिर के रीना से दो बच्चे ईरा खान और जुनैद खान भी हैं।
पढ़ें: करवाचौथ पर राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बताया शिल्पा शेट्टी को चलनी से क्या दिखता है?