फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परदे से पहले पन्नों पर उतरी गुंजन सक्सेना की कहानी, पंजाब के इन दो कलाकारों ने किया काबिले तारीफ काम

Mon, 13 Apr 2020 12:42 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Kirandeep Singh and Nirvana Singh presented story of Gunjan Saxena Janhvi Kapoor Film in a book form
Gunjan Saxena Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता करण जौहर की शरण शर्मा निर्देशित फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' की कहानी अभी फिल्मी पर्दे पर तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन इस कहानी को एक किताब के रूप में जरूर ढाल दिया गया है। यह काम किया है पंजाब की एक लेखकों की जोड़ी किरणदीप सिंह और निर्वाण सिंह ने।
Kirandeep Singh and Nirvana Singh presented story of Gunjan Saxena Janhvi Kapoor Film in a book form
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter

जी हां! उन्होंने भारत की पहली महिला फाइटर प्लेन पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी एक किताब के रूप में पेश कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब किरणदीप सिंह और निर्वाण सिंह ने करण जौहर की किसी भी फिल्म को उठाकर एक किताब का रूप दिया हो। इससे पहले उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के रिलीज के एक महीने बाद ही उसको एक किताब की शक्ल दे दी थी।

Kirandeep Singh and Nirvana Singh presented story of Gunjan Saxena Janhvi Kapoor Film in a book form
Kesari - फोटो : file photo

इस किताब का नाम '21 केसरीज' था, जो कि 21 अप्रैल को प्रसारित हुई थी। किरणदीप सिंह और निर्वाण सिंह गुरु और शिष्य की एक जोड़ी है, जिसने पंजाबी में सौ से भी ज्यादा कविताएं लिखी हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में हुए लॉकडाउन से सभी फिल्मों के रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirandeep Singh and Nirvana Singh presented story of Gunjan Saxena Janhvi Kapoor Film in a book form
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

खुद करण जौहर की इस वर्ष आने वाली लगभग सभी फिल्मों का अपने तय समय पर रिलीज होना मुश्किल है। करण जौहर की अगली फिल्म अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है, इसके बाद गुंजन सक्सेना की कहानी का नंबर आने वाला था। यह फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देशभर में लॉकडाउन होने की वजह से किसी भी फिल्म का इस दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होना नामुमकिन है।

विज्ञापन
Kirandeep Singh and Nirvana Singh presented story of Gunjan Saxena Janhvi Kapoor Film in a book form
Gunjan Saxena biopic Kargil War first look - फोटो : twitter

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी है। फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed