अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी नई वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिसः बिहाइंड क्लोज़्ड डोर में अनु चंद्रा का किरदार निभा रही हैं जो अदालत में अपने पति की चाकू से हत्या करने का जुर्म कबूल कर लेती है। लेकिन, क्या वाकई ये जुर्म उसने ही किया या फिर किसी दबाव में वह ये गुनाह अपने सिर ले रही है। यही इस बार इस शो की असली कहानी है।
इसलिए अनु ने की पति की हत्या, कीर्ति कुल्हरी ने खोले क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 में अपने किरदार के राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिमिनल जस्टिस सीजन वन के बाद क्रिमिनल जस्टिसः बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स की फ्रेंचाइजी में अगला चैप्टर लॉन्च होने जा रहा है। डिजिटल के सबसे चहेते किरदारों में से एक माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) अपने करियर के सबसे मुश्किल केस के साथ वापस आ रहे हैं।
मुख्य अभियुक्त अनु चंद्रा ने कबूल किया है कि उसने अपने पति और प्रतिष्ठित वकील- बिक्रम चंद्रा की चाकू मारकर हत्या की है और वह कानून की नजर में अपराधी है। कई लोग मानते हैं कि यह ओपन-एंड-शट केस है, लेकिन अनु की चुप्पी और खुद का बचाव करने की अनिच्छा से सवाल खड़ा होता है - क्या इस केस में कुछ ऐसा भी है, जो दिखाई नहीं दे रहा?
अपने इस किरदार के बारे में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी बताती हैं, ‘‘अनु चंद्रा एक जटिल महिला है, जिसके पास सबकुछ है। लेकिन वह अचानक अपने पति की चाकू से हत्या कर देती है और जेल चली जाती है। वह एक बेहतरीन घर से महिला कारावास में पहुंच जाती है, जहां पर अधिकांश कहानी चलती है। अनु चंद्रा दिखने में बिल्कुल आम महिला सी है और मैंने भी इसीलिए शूट के दौरान कोई मेकअप नहीं करने का फैसला किया। इससे मुझे किरदार की भावनाओं पर पूरी तरह से केंद्रित रहने में मदद मिली, जिससे मैं सुगमता से यह शूट कर सकी।’’
क्रिमिनल जस्टिसः बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स की अन्य कास्ट में प्रतिभाशाली कलाकार आशीष विद्यार्थी, जिशु सेनगुप्ता, शिल्पा शुक्ला, पंकज सारस्वत, अयाज़ खान, कल्याणी मुले, अजीत सिंह पालावत, खुशबू अत्रे, तीर्था मुर्बादकर आदि शामिल हैं। आठ एपीसोड की इस ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन रोहन सिप्पी और अर्जुन मुखर्जी ने मिलकर किया है और इसकी कहानी अपूर्व असरानी ने लिखी है।
तो इस वजह से सना खान ने छोड़ दी ग्लैमर की दुनिया, कहा- दीन और दुनिया में से किसी को एक चुनना होगा