फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार ने रचाईं थीं चार शादियां, पहली पत्नी का निधन, जानिए बाकी तीनों का क्या हुआ?

Mon, 03 Jun 2019 09:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Jun 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar first wife Ruma Guha Thakurta passes away at 84 know other 3 wives details
bollywood - फोटो : Self
मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता का निधन हो गया है। वो 84 साल की थीं। रूमा ने सोमवार सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। रूमा एक एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 1951 में किशोर कुमार से शादी की थी। यह रिश्ता 6 साल में ही खत्म हो गया था। दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। रूमा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं।
Kishore Kumar first wife Ruma Guha Thakurta passes away at 84 know other 3 wives details
ruma guha - फोटो : social media
कुछ ऐसे मिले किशोर कुमार और रूमा
किशोर कुमार ने पहली शादी रूमा से की थी। दोनों की शादी से एक बेटा अमित कुमार हुआ। हालांकि शादी के 8 साल बाद किशोर कुमार के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई और उन्होंने अपनी पहली पत्नी रूमा से तलाक ले लिया। किशोर कुमार से तलाक के बाद रूमा ने भी दोबारा शादी कर ली।
Kishore Kumar first wife Ruma Guha Thakurta passes away at 84 know other 3 wives details
Kishore And Madhubala

जब मधुबाला के प्यार में पड़े किशोर कुमार
जिस वक्त मधुबाला और दिलीप कुमार की राहें अलग होने लगी थीं। उसी वक्त किशोर कुमार का अपनी पहली पत्नी रोमा देवी से तलाक हुआ था और दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। इस वजह से दोनों के बीच एक आकर्षण हुआ हो और 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने आपस में शादी कर ली। किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। वो मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद किशोर कुमार मधुबाला को उनके पिता और बहनों के पास छोड़ आए। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था और गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद 35 साल की उम्र में मधुबाला का देहांत हो गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar first wife Ruma Guha Thakurta passes away at 84 know other 3 wives details
किशोर कुमार- योगिता बाली
और फिर योगिता बाली से रचाई तीसरी शादी
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं और दोनों ने शादी कर लीं लेकिन महज दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। इसके पीछे की वजह थे मिथुन चक्रवर्ती। किशोर कुमार के साथ आई रिश्तों में दरार के बीच योगिता बाली का दिल मिथुन के लिए धड़कने लगा। एक बार फिर समाज की परवाह न करते हुए योगिता बाली ने मिथुन से शादी कर ली। योगिता अब 4 बच्चों की मां हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं।
विज्ञापन
Kishore Kumar first wife Ruma Guha Thakurta passes away at 84 know other 3 wives details
bollywood flashback Leena Chandavarkar

जब 20 साल छोटी लीना चंद्रावरकर पर आ गया था किशोर कुमार का दिल
लीना और किशोर कुमार ने फिल्म 'प्यार अजनबी है' में काम किया। यहीं से दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। लीना अपने पहले पति की मौत के सदमे से बाहर आने लगी थीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लीना के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे, क्योंकि किशोर लीना से 20 साल बड़े थे और पहले ही उनकी तीन शादियां हो चुकी थीं। लीना ने पिता के खिलाफ जाकर 1980 में किशोर कुमार से शादी कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed