फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट

Mon, 13 Mar 2023 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Mar 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan and Sooraj Barjatya Reunite for Prem ki Shaadi
सूरज बड़जात्या, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और सूरज बड़जात्या को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने अब तक एक साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। इस बीच खबर है कि दोनों एक फिर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। 


Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan and Sooraj Barjatya Reunite for Prem ki Shaadi
सलमान खान- सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक सूरज बड़जात्या सलमान खान को लेकर एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनों इस फिल्म पर चर्चा भी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म इस साल नवंबर या दिसंबर तक फ्लोर पर जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का नाम प्रेम की शादी रखा गया है। इस फिल्म के साथ बड़जात्या न्यूक्लियर फैमिली की पृष्ठभूमि में प्यार को सेलिब्रेट करते दिखाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि यह बड़जात्या की ओर से डेवलप किया गया अब तक का सबसे स्पेशल सब्जेक्ट है। 
Rakhi Sawant: उमराह करने को पूरी तरह तैयार हैं राखी सावंत, इस्लाम धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan and Sooraj Barjatya Reunite for Prem ki Shaadi
सलमान खान, सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा, मेकर्स फिल्म को रिलीज करने के लिए दिवाली 2024 पर नजर गड़ाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो निर्देशक अभी भी फिल्म के लिए एक उपयुक्त अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार, फिल्म का पूरा संघर्ष मजबूत पारिवारिक मूल्यों वाले एक विवाहित जोड़े के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा। 
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 की मंडली में आई दरार? अब्दू रोजिक ने किया सच का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan and Sooraj Barjatya Reunite for Prem ki Shaadi
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि सूरज अपनी हर फिल्म में प्रेम नाम का इस्तेमाल जरूर करते हैं। हालांकि, अपनी पिछली फिल्म ऊंचाई में उन्होंने यह स्टीरियोटाइप तोड़ दिया था। सलमान भी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन बड़जात्या अपनी फिल्म को और अधिक प्रामाणिक और विश्वसनीय बनाने के लिए अन्य अभिनेताओं को कास्ट करना चाहते थे।
Deepshikha Nagpal: दीपशिखा को इस वजह से होना पड़ा अस्पताल में भर्ती, जांच में जो निकला जानकर हैरान रह जाएंगे

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor Salman Khan and Sooraj Barjatya Reunite for Prem ki Shaadi
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस साल दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ईद के मौके पर उनकी किसा का भाई किसी की जान रिलीज होने जा रही है। वहीं, दिवाली के मौके पर टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Monalisa Interview: अब मैं नेशनल स्टार, दमदार ऑफर आएं और पैसे अच्छे मिलें तो ही करूंगी भोजपुरी सिनेमा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed