बॉलीवुड के 'दबंग खान'' यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। इस फिल्म में 'भाईजान' साउथ सुपरस्टार पूजा हेगड़े के साथ पहली बार पर्दे पर इश्क फरमाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जी जान से जुट गई है। सलमान की यह फिल्म कल यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पूजा और सलमान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
{"_id":"6440eff32a434688d7065398","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-actor-salman-khan-campa-cola-ad-video-got-viral-on-internet-watch-here-2023-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKBKKJ: फिल्म रिलीज से पहले वायरल हुआ सलमान का पुराना वीडियो, हैंडसम हंक अवतार में दिखे भाईजान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KKBKKJ: फिल्म रिलीज से पहले वायरल हुआ सलमान का पुराना वीडियो, हैंडसम हंक अवतार में दिखे भाईजान
Thu, 20 Apr 2023 01:25 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
- फोटो : social media
फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर का एक पूराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान एक बोट पर अपने दोस्तो के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो एक एड फिल्म का है, जिसमें भाईजान कुछ एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा एड फिल्म का यह वीडियो 80 के दशक का बताया जा रहा है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सलमान खान
- फोटो : social media
इस एड फिल्म को साल 1983 में निकोबार द्वीप समूह में शूट किया गया था। वायरल हो रहे इस वीडियो को 'एंटरटेनमेंट से' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "सलमान खान का पहला एड (1983), निकोबार द्वीप समूह में शूट किया गया।" भाईजान के फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी उत्साहित हो गए हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए फैन ने लिखा, "सलमान भाई पहले दिन से शर्टलेस हो रहे हैं"। एक अन्य ने टिप्पणी की, "कीनू रीव्स = 1980 के दशक में सलमान खान वू।" एक तीसरे ने कमेंट किया, “टॉम क्रूज लग रहे हैं।” अन्य यूजर ने लिखा , “भाई का स्वैग शुरू है।” वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके साथ जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मम्मी आएशा श्रॉफ भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई मुख्य कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें- Karan Aujla: सिद्धू मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर बुरे फंसे करण औजला-शैरी मान, पोस्ट के जरिए देनी पड़ी सफाई
यह भी पढ़ें- Karan Aujla: सिद्धू मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर बुरे फंसे करण औजला-शैरी मान, पोस्ट के जरिए देनी पड़ी सफाई