फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'वीरम' का रीमेक है 'किसी का भाई किसी की जान'? फरहाद सामजी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Tue, 18 Apr 2023 06:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Apr 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  Director Farhad Samji Reveals Salman Khan Film is Veeram remake or Not
फरहाद सामजी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी का भाई किसी की जान इस शुक्रवार (21 अप्रैल) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ईद के मौके पर रिलीज को तैयार इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल सलमान खान और फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जोर शोर से जुटr हुईहै। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अजीत कुमार की वीरम का रीमेक है।


Sonam Kapoor: पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक पर सोनम कपूर का बयान, बोलीं- अब वैसी नहीं हूं जैसी पहले हुआ करती थी

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  Director Farhad Samji Reveals Salman Khan Film is Veeram remake or Not
फरहाद सामजी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच निर्देशक फरहाद सामजी ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते  हुए कहा कि वह सलमान खान की फिल्म को वीरम का रीमेक नहीं कहेंगे। फरहाद ने कहा, "मैं इसे रीमेक नहीं कहूंगा। न ही मैं इसे अडॉप्टेशन कहूंगा। मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से एक नया अनुभव है। हमने अपनी फिल्म बनाई है जैसा हमने सोचा था कि इसे बनाया जाना चाहिए। जिन्होंने वीरम देखी है उन्हें भी इसे देखकर नया अनुभव मिलेगा।"
KKBKKJ: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने जताया सलमान के प्रति प्यार, भाईजान को खुश करने के लिए करने जा रहे यह काम

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  Director Farhad Samji Reveals Salman Khan Film is Veeram remake or Not
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अजीत कुमार स्टारर फिल्म वीरम में तमन्ना भाटिया, विदार्थ, बाला, संथानम, नासर, प्रदीप रावत और अतुल कुलकर्णी सहित अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसे अब तक दो बार रीमेक किया जा चुका है। पहली बार 2017 में तेलुगू में पवन कल्याण अभिनीत कटमरायुडु के रूप में इसे बनाया गया था। इसके बाद साल 2019 में कन्नड़ में ओडेया के नाम से फिल्म का निर्माण किया गया था।
Jannat Zubair: जन्नत जुबैर ने फैजल संग साझा की तस्वीर, फैंस ने पूछ डाले शादी को लेकर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  Director Farhad Samji Reveals Salman Khan Film is Veeram remake or Not
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो सलमान खान के अलावा, फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, भाग्यश्री और विजेंद्र सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। 
Bollywood: इन सेलेब्स का अजीबो गरीब शौक देख पकड़ लेंगे सिर, किसी ने पाला सांप तो कोई साबुन जमा करने का दीवाना

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  Director Farhad Samji Reveals Salman Khan Film is Veeram remake or Not
'किसी का भाई किसी की जान' - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस फेम शहनाज गिल, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट विनाली भटनागर भी फिल्म में अहम रोल निभाती नजर आएंगी। तेलुगू सुपरस्टार राम चरण भी फिल्म के एक गाने में कैमियो करते दिखेगे।
Kangna Ranaut: कंगना ने आमिर खान के साथ बिताए वक्त को किया याद, वीडियो पोस्ट कर लिखा- जाने कहां गए वो दिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed