बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना नय्यो लगदा रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान खान के हुक स्टेप का जमकर मजाक उड़ाया गया था। हालांकि, फैंस को सलमान का यह गाना काफी पसंद भी आया था। अब फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी ने बताया कि सलमान जैसे मेगास्टार को डायरेक्ट करना कितना मुश्किल है।
Farhad Samji: भाईजान को निर्देशित करने में छूटे फरहाद सामजी के पसीने, बोले- दिमाग में रहता है उनका स्टारडम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ‘किसी का भाई किसी की जान’ के निर्देशक फरहाद सामजी ने सलमान के स्टारडम की तारीफ की और कहा, सलमान खान का स्टारडम इतना बड़ा है कि यह हर वक्त आपके दिमाग पर चलता है। उनकी फिल्मों का इतना दबाव रहता है कि उसे बनाने में आपको कोई कसर नहीं छोड़नी होगी। आपके पास अपने जितने भी पत्ते हैं, उन सभी को खेलना पड़ेगा क्योंकि यह ऑडियंस का दबाव है।
The Super Mario Bros. Movie Review: वीडियो गेम की दुनिया का थ्रीडी रोमांच, मारियो के करिश्मे पर टिकी फिल्म
फरहाद ने अपने बयान में आगे यह भी जोड़ते हुए कहा कि 'किसी का भाई किसी की जान' में उनका काम एक ऐसी फिल्म बनाना था जो स्क्रिप्ट के साथ-साथ सलमान के स्टारडम के साथ न्याय करे। फरहाद ने आगे कहा कि जब भी आप सलमान को निर्देशित करते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं वह निर्देशक की कुर्सी नहीं बल्कि एक सिनेमा हॉल की सीट होनी चाहिए। सलमान भले ही एक मोगा स्टार हैं, लेकिन अंत में वह स्क्रिप्ट में एक किरदार भी निभा रहे हैं।’
Sidhu Moose Wala: मौत के बाद भी कायम है सिद्धू मूसेवाला का जलवा, लेटेस्ट सॉन्ग 'तेरे नाम' को मिले बंपर व्यूज
आपको बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद फरहाद सामजी 'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे। जैसे ही खबर सामने आई तो लोग उन पर भड़क गए क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं और उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पॉप कौन' ने लोगो को काफी हद तक निराश किया है।
Abhijeet Bhattacharya: 'भाई साहब लिट्टी चोखा लाओ नहीं तो...', नाराज अभिजीत ने गाते-गाते बीच में रोका कॉन्सर्ट