{"_id":"5c32d714bdec2256b86d7855","slug":"kl-rahul-and-hardik-pandya-guest-of-karan-johar-show-he-revealed-about-malaika-arjun-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा पर जान छिड़कता है ये क्रिकेटर, खुलासे में कहा- 'अर्जुन कपूर की वजह से सब कुछ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा पर जान छिड़कता है ये क्रिकेटर, खुलासे में कहा- 'अर्जुन कपूर की वजह से सब कुछ...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
malaika arora arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खूब बातें हो रही हैं। धीरे-धीरे दोनों अपने रिलेशन को खुलकर दुनिया के सामने ला रहे हैं । अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में पार्टी करते और डेट पर जाते दिखते हैं । ये दोनों कलाकार अब मीडिया के कैमरों से नहीं डरते और हेलो-हाय करके आगे बढ़ जाते हैं ।
2 of 6
malaika arora arjun kapoor
इन दोनों स्टार्स ने अभी तक खुलकर अपने रिश्ते काे मीडिया के सामने नहीं कबूला है । जब भी इनके रिश्ते के बारे में सवाल किया जाता है तो दोनों इग्नोर कर देते हैं । हाल ही में एक क्रिकेटर ने इन दोनों के रिश्ते की पोल खोल दी है। जी हां, दोनों के प्यार की हवा क्रिकेट जगत को भी लग चुकी है ।
3 of 6
kl rahul malaika arora
दरअसल, क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण 6' में पहुंचे थे । यहां दोनों क्रिकेटर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए । केएल राहुल ने बताया कि वो बॉलीवुड की हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा पर मरते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pandya kl rahul
केएल राहुल कहते हैं कि उन्हें पहले मलाइका बहुत पसंद थीं लेकिन अब वो उनका क्रश नहीं रहीं । इस पर करण जौहर ने केएल राहुल ने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ । इस पर केएल राहुल कहते हैं, 'क्योंकि अब वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
pandya kl rahul
केएल राहुल के इस खुलासे के बाद मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ छिपाने को रह नहीं जाता है । खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन ने मुंबई में एक घर खरीद लिया है । पिछले दिनों मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के साथ नया साल मनाया था ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।