गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2019
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से लेकर रीना रॉय के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज है रीना रॉय का जन्मदिन
बॉलीवुड में 46 साल तक राज करने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय का आज जन्मदिन है। रीना रॉय बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने लीड रोल से लेकर मां तक के सभी किरदारों को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी निखाया। यहां तक कि उनका नाम अपने समय में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार है। रीना राय को फिल्मों से किनारे किए हुए 18 साल हो चुके हैं। रीना रॉय आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। लंबे समय से रीना रॉय ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है लेकिन कभी-कभी किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं।
डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस की बेबसी का उठाया था फायदा, पहली ही फिल्म में करवा डाले थे मनमाने सीन
46 साल में इतनी बदल गईं रीना रॉय, जवानी में दिखती थीं ऐसी, देखिए अनदेखी तस्वीरें
राज, जिस्म जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय करने वाली बिपासा बसु आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपासा बॉलीवुड की उन गिनी चुनी एक्ट्रेस में शुमार हैं जो बोल्डनेस के मामले में तो जानी जाती हैं लेकिन इनकी एक्टिंग और इंटेलीजेंसी का भी कोई जवाब नहीं। 2001 में बिपासा ने अक्षय कुमार के साथ विजय गिलानी की "अजनबी" में काम किया और पहली बार हिन्दी फिल्मों में कदम रखा। इसके अलावा आज कोएना मित्रा और सुप्रिया पाठक का भी जन्मदिन है।
इस वजह से बर्बाद हो गया था कोएना मित्रा का फिल्मी करियर, घर से निकलना कर दिया था बंद
'खिचड़ी' की हंसा की पहली शादी एक हफ्ते में टूटी, शाहिद कपूर के पापा के प्यार में मां से की थी बगावत
वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है। विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर आज यानि 7 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। बता दें फिलहाल फिल्म का टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी' रखा गया है। फिल्म को आम चुनाव से पहले रिलीज करने की तैयारी है। फैंस को प्रधानमंत्री मोदी बने विवेक ओबरॉय के लुक का इंतजार है। फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी बनकर कैसे लगते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।
आयकर विभाग की तरफ से पूरे शहर में तीन से पांच जनवरी तक की गई छापेमारी में 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कर्नाटक के चार सुपरस्टार और तीन बड़े फिल्म निर्माताओं के घरों की तलाशी ली गई। जब्त संपत्ति में 2.85 करोड़ रुपये नकदी और 25.3 किलोग्राम जेवरात बरामद किए गए हैं।
कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, KGF एक्टर यश समेत 4 सुपरस्टार की संपत्ति पर नजर