सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुई आथिया शेट्टी की तस्वीर, के एल राहुल के कमेंट पर फैंस ने लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 24 Dec 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
KL Rahul commented on Suneil Shetty Daughter Athiya instagram pic got viral in a minute
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना कनेक्शन रहा है। शर्मिला-पटौदी, अनुष्का-विराट, युवराज-हेजल जैसे कितने ही ऐसे कपल हैं जो अलग अलग इंडस्ट्री के होते हुए भी प्यार में पड़ गए। कुछ इसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल की भी नजदीकियों की खबरें सामने आती रहती हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया फिल्मों से ज्यादा राहुल के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आथिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर के एल राहुल का खास कमेंट आया है। 

Trending Videos
KL Rahul commented on Suneil Shetty Daughter Athiya instagram pic got viral in a minute
athiya shetty - फोटो : instagram

दरअसल आथिया ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में फूल पकड़े हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आथिया ने लिखा- फूल मुझे खुशी देते हैं। आथिया के इस पोस्ट पर फैंस के कई कमेंट आए। हालांकि उनकी ये तस्वीर तब ज्यादा वायरल हो गई जब के एल राहुल ने तस्वीर पर कमेंट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul commented on Suneil Shetty Daughter Athiya instagram pic got viral in a minute
KL Rahul and Athiya Shetty - फोटो : file photo

आथिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए के एल राहुल ने उन्हें एक गुलाब का फूल भेज दिया। दरअसल राहुल ने कमेंट में गुलाब की इमोजी बनाई। उनका बस इतना ही करना था कि फैंस खुशी से झूम उठे। गौरतलब है कि खुले शब्दों में राहुल और आथिया ने लोगों को सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन इनकी तस्वीरें कुछ और ही कहानी कह जाती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

KL Rahul commented on Suneil Shetty Daughter Athiya instagram pic got viral in a minute
athiya shetty - फोटो : instagram

इससे पहले भी आथिया और राहुल एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट कर चुके हैं। दोनों एक दूसरे को बहुत ही खास अंदाज में बर्थडे विश करते हैं। बता दें कि 5 नवंबर को आथिया के जन्मदिन पर के एल राहुल ने उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया था। उन्होंने अपने और आथिया के साथ एक फोटो शेयर की थी और उन्हें पागल बच्चा बताया था। दोनों की इस प्यार भरी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिला था।

विज्ञापन
KL Rahul commented on Suneil Shetty Daughter Athiya instagram pic got viral in a minute
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

आथिया और राहुल एक दूसरे के साथ कई बार टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ चुके हैं।18 अप्रैल को राहुल के बर्थडे पर आथिया ने उन्हें अपना पर्सन बताया था। फैंस को भी इस कपल का प्यार बहुत प्यारा लगता है और इसलिए इनकी तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं। आथिया के करियर की बात करें तो काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। वो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed