सिनेमाजगत और क्रिकेट का गहरा नाता रहा है। इन दोनों क्षेत्रों के सितारे कई बार एक दूसरे को दिल दे चुके हैं। इसमें अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। इस बीच एक और क्रिकेटर केएल राहुल का नाम फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन से जोड़ा जा रहा है। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं। अथिया को बीती रात केएल राहुल के साथ देखा गया।
क्या सच में क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी? सामने आईं ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की एक साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ काले रंग के ब्लेजर और सफेद क्रॉप टॉप में अथिया खूबसूरत लग रही हैं वहीं केएल राहुल भी सफेद टीशर्ट और डेनिम जैकेट में कूल लग रहे हैं। दोनों को एक ही कार में आते देखा गया। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को नकार चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं।
About last night in Mumbai !😍💗 @rahulkl @athiyashetty
A post shared by Die Heart Of KL RAHUL👑 (@klrahul_lifeline) on
अभी बीते दिनों ही अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद एक फैशन डिजाइनर ने ऐसा कमेंट कर दिया कि केएल राहुल के साथ अथिया का नाम जोड़ा जाने लगा। विक्रम फणनवीस ने कमेंट किया- 'तुम इन दिनों बहुत उत्साहित और उत्तेजित नजर आ रही हो। चलो केएल चलते हैं? कुआलांपुर।' विक्रम के कमेंट पर तुरंत अथिया ने जवाब दिया। अथिया शेट्टी ने लिखा- 'तुम्हें ब्लॉक करना पड़ेगा।' इस पर विक्रम ने लिखा- 'मैं अंपायर से तुम्हारी शिकायत करूंगा। अथिया एक बार तुम्हारा विकेट गया। वह फिर से पवेलियन की तरफ लौट आया है।'
ये भी पढ़ें- मुंबई के #Aarey में पेड़ों की कटाई के खिलाफ फूटा सेलेब्स का गुस्सा, ट्वीट कर जताया विरोध
अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब तक अथिया बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। भले ही अथिया की एक के बाद एक हिट फिल्म नहीं आ रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।