फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद खन्ना के जन्मदिन से बिग बॉस 13 को लेकर बवाल तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 06 Oct 2019 11:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary and Boycott Bigg Boss 13 entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के हैंडसम और शानदार एक्टर विनोद खन्ना का छह अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उस दौर में उनका कद अपने साथ के सभी अभिनेताओं से बड़ा माना जाता था। कहा तो ये भी जाता है कि विनोद खन्ना में बॉलीवुड का महानायक बनने की क्षमता थी लेकिन संन्यासी बनने की चाहत ने उन्हें करियर के सबसे ऊंचे शिखर से नीचे खींच लिया। हालाकि वो दोबारा लौटे और उन्होंने अपने करियर को फिर उन्हीं ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज विनोद खन्ना का जन्मदिन है।



जब फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, ओशो के आश्रम में साफ करते थे टॉयलेट

Vinod Khanna Birth Anniversary and Boycott Bigg Boss 13 entertainment news
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' फिल्म के ताबड़तोड़ कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस मालामाल हो गया है। 'वॉर' फिल्म महज तीन दिन में 95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं जिससे फिल्म के सितारे बेहद खुश हैं। हाल ही में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टारकास्ट ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। इस मौके पर अभिनेताओं ने केक काटा और मीडिया को जमकर पोज भी दिए। 

ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' ने तीन दिन में तोड़े 8 रिकॉर्ड, सक्सेस पार्टी में स्टारकास्ट ने ऐसे मनाया जश्न

Vinod Khanna Birth Anniversary and Boycott Bigg Boss 13 entertainment news
sanjay mishra
बहुमुखी प्रतिभा का धनी ये एक्टर आज काफी पॉपुलर स्टार है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ये एक्टिंग छोड़-छाड़कर एक ढाबे पर काम करने लगा। यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर संजय मिश्रा की जिन्होंने फिल्मों में कैरेक्टर रोल निभाकर अपनी अलग पहचान कायम की है। संजय मिश्रा आज के नामी एक्टर और कॉमेडियन हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टिंग छोड़-छाड़कर ऋषिकेश चले गए थे और एक ढाबे पर काम करने लगे।

कभी एक्टिंग छोड़ ऑमलेट बनाने लगा था ये एक्टर, किस्मत और गरीबी को मात देकर बना करोड़पति
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary and Boycott Bigg Boss 13 entertainment news
Javed Akhtar - फोटो : Social Media

शब्दों के जादूगर, हिंदी सिनेमा के बेहतरीन राइटर और गीतकार जावेद अख्तर फिल्म इंडस्ट्री की उन महान हस्तियों में से एक हैं जिसने भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दिलाई। 70 और 80 के दशक में उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर शोले, जंजीर, दीवार और हाथी मेरा साथी सहित कई फिल्मों के डायलॉग्स और कहानियां लिखीं। 55 साल पहले 1964 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर बहुत मुश्किल था। हाल ही में जावेद अख्तर की पत्नी और मशहूर अदाकारा शबाना आजमी ने उनके संघर्ष के बारे में बताया।

जावेद अख्तर के संघर्ष के दिनों को यादकर इमोशनल हुईं शबाना आजमी, कहा- कई दिनों तक भूख रहे

विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary and Boycott Bigg Boss 13 entertainment news
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

बिग बॉस का 13वां सीजन अपने ग्रैंड प्रीमियर से ही विवादों में बना हुआ है। इस नए सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिसके चलते ये शो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गया है। इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट के घर में एंट्री करने से पहले ही ये तय कर दिया था कि उनका BFF(बैड फ्रेंड फॉरएवर) कौन होगा। इसके तहत इस बार एक बेड पर दो लोग साथ में सोएंगे। इनमें लड़का और लड़की एक ही बेड साथ में शेयर कर रहे हैं। शनिवार को बिग बॉस के खिलाफ लोगों को गुस्सा का फूटा और इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, यूजर बोले- इसे बैन करो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed