{"_id":"5d992d668ebc3e93bb4c6ce6","slug":"vinod-khanna-birth-anniversary-vinod-khanna-affair-with-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, रवि शास्त्री से ब्रेकअप के बाद लिया था चैलेंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, रवि शास्त्री से ब्रेकअप के बाद लिया था चैलेंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vinod Khanna
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत विलेन का किरदार निभाकर की थी। लेकिन जल्द ही वो बॉलीवुड के हैंडसम हीरो की लिस्ट में शुमार हो गए। अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में करने वाले विनोद खन्ना पर हजारों लड़कियां फिदा थीं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उन पर जान छिड़कती थीं और इन्हीं में से थीं अमृता सिंह।
2 of 5
vinod khanna
साल 1987 में ओशो के आश्रम से संन्यासी जीवन बिताकर विनोद खन्ना ने कमबैक किया था। साल 1990 में विनोद खन्ना ने अमृता सिंह के साथ फिल्म साइन की थी। यहीं से दोनों के बीच आकर्षण पैदा हुआ।
3 of 5
Vinod Khanna
- फोटो : twitter
अमृता सिंह तब उन दिनों क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं और तब एक बार मजाक में अमृता सिंह ने कहा था कि उनका अफेयर जल्दी ही विनोद खन्ना से शुरू हो जाएगा। ये बात सुनकर रवि शास्त्री नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था कि अमृता सिंह कभी भी विनोद को पा नहीं सकेंगी चाहे वो कितनी भी कोशिश कर लें। रवि शास्त्री की ये बात अमृता सिंह के दिल पर असर कर गई। इसके बाद अमृता ने इसे एक चैलेंज की तरह लिया। अमृता को जहां भी मौका मिलता वो विनोद खन्ना से फ्लर्ट करने लगतीं। सेट पर अमृता कोई चांस नहीं गवाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विनाेद ख्ान्ना
शुरुआत में विनोद खन्ना ने अमृता सिंह को नोटिस नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। शूटिंग के बाद भी दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और ये दोस्ती और गहरी होती चली गई। लेकिन इस बात की खबर अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्तान को लग गई। उन्होंने दोनों को सख्त हिदायत दी कि वे अपना रिश्ता यहीं खत्म कर लें। विनोद को अमृता सिंह में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी तो उन्होंने अपने कदम वहीं से वापस खींच लिए।
विज्ञापन
5 of 5
विनाेद ख्ान्ना
इसके बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। विनोद खन्ना जहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हो गए, वहीं अमृता सिंह ने सैफ अली खान को डेट करने के बाद उनसे शादी रचा ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।