फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर के संघर्ष के दिन याद कर इमोशनल हुईं शबाना, कहा- वो कई दिन भूखे रहे

Sun, 06 Oct 2019 11:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Oct 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi remember the Struggle of Javed Akhtar by a Tweet
Javed Akhtar - फोटो : Social Media

शब्दों के जादूगर, हिंदी सिनेमा के बेहतरीन राइटर और गीतकार जावेद अख्तर फिल्म इंडस्ट्री की उन महान हस्तियों में से एक हैं जिसने भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दिलाई। 70 और 80 के दशक में उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर शोले, जंजीर, दीवार और हाथी मेरा साथी सहित कई फिल्मों के डायलॉग्स और कहानियां लिखीं। 55 साल पहले 1964 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर बहुत मुश्किल था। हाल ही में जावेद अख्तर की पत्नी और मशहूर अदाकारा शबाना आजमी ने उनके संघर्ष के बारे में बताया।

Shabana Azmi remember the Struggle of Javed Akhtar by a Tweet
javed akhtar - फोटो : file photo

शबाना आजमी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'आज ही के दिन 55 साल पहले एक 19 साल का लड़का बंबई सेंट्रल स्टेशन उतरा था। हाथों में 27 रुपये और आंखों में सपने लिए जावेद अख्तर फुटपाथ पर सोए, 4-4 दिनों तक भूखे रहे लेकिन उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था। ये मुश्किलों के आगे हार ना मानने की प्रेरणादायक कहानी है। मैं आपको सैल्यूट करती हूं।'
 



 

Shabana Azmi remember the Struggle of Javed Akhtar by a Tweet
javed akhtar

जावेद अख्तर के लिए बॉलीवुड में करियर बनाना आसान नहीं था। उनको अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। एक बार जावेद अख्तर अपनी स्क्रिप्ट लेकर किसी प्रोड्यूसर के पास गए। प्रोड्यूसर को जावेद की स्क्रिप्ट इतनी बुरी लगी कि उसने स्क्रिप्ट के पन्ने उनके मुंह पर मार दिए और कहा कि तुम जिंदगी में कभी भी लेखक नहीं बन सकते, लेकिन जावेद ने हार नहीं मानी और एक लेखक बनकर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi remember the Struggle of Javed Akhtar by a Tweet
Javed Akhtar - फोटो : Social Media

बॉलीवुड को जावेद अख्तर ने कई बेहतरीन फिल्में दीं, वहीं जावेद अख्तर को कामयाबी सलीम खान के साथ काम करने के बाद मिली और उनकी दोस्ती भी हिट रही। सलीम खान और जावेद अख्तर की पहली मुलाकात सरहदी लुटेरा फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में सलीम खान हीरो थे। इन दोनों की जोड़ी ने राइटर्स को कम फीस देने के ट्रेंड को भी बदला। उस दौर में जब लेखक को हीरो से बहुत कम पैसे मिलते थे, इन दोनों ने फिल्म दोस्ताना में अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस ली थी।

विज्ञापन
Shabana Azmi remember the Struggle of Javed Akhtar by a Tweet
javed akhtar

जावेद अख्तर को 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। बेस्ट लिरिक्स के लिए उन्हें 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा वो पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

जब फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, ओशो के आश्रम में साफ करते थे टॉयलेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed