फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, ओशो के आश्रम में साफ करते थे टॉयलेट

Sun, 06 Oct 2019 11:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 06 Oct 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary Special when he lived Bollyood for became a saint
Vinod Khanna - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के हैंडसम और शानदार एक्टर विनोद खन्ना का छह अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उस दौर में उनका कद अपने साथ के सभी अभिनेताओं से बड़ा माना जाता था। कहा तो ये भी जाता है कि विनोद खन्ना में बॉलीवुड का महानायक बनने की क्षमता थी लेकिन संन्यासी बनने की चाहत ने उन्हें करियर के सबसे ऊंचे शिखर से नीचे खींच लिया। हालाकि वो दोबारा लौटे और उन्होंने अपने करियर को फिर उन्हीं ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज विनोद खन्ना का जन्मदिन है।

Vinod Khanna Birth Anniversary Special when he lived Bollyood for became a saint
Vinod Khanna - फोटो : Instagram

विनोद खन्ना करियर के शीर्ष पर पहुंचकर रिटायरमेंट लेने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर थे। पहले डाकू के रोल में लोगों को डराया, फिर पुलिस वाला बनकर उनका दिल जीता। लव मेकिंग सीन दिए तो इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट हो गया पर जब संन्यासी बनने का फैसला लिया तो किसी को यकीन नहीं हुआ।

Vinod Khanna Birth Anniversary Special when he lived Bollyood for became a saint
Vinod Khanna - फोटो : Instagram

70 के दशक में विनोद खन्ना ओशो (आचार्य रजनीश) से प्रभावित होने लगे थे। 1975 के ठीक आखिरी दिन वह रजनीश आश्रम में संन्यासी बन गए। इससे पहले उन्होंने घंटों ओशो के वीडियो देखे। उनके साथ समय बिताया। 70 के दशक के आखिरी सालों में वह सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बॉलीवुड में काम करते फिर उनकी मर्सीडिज कार पुणे की ओर भागती नजर आती। हफ्ते के आखिरी दो दिन वह पुणे के ओशो आश्रम में गुजारते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary Special when he lived Bollyood for became a saint
विनोद खन्ना

विनोद खन्ना ने एक इंटररव्यू में कहा था, ‘मैं ओशो के बगीचे (अमेरिका में) की रखवाली करता था। मैं टॉयलेट साफ करता था। मैं खाना बनाता था और उनके कपड़े मुझपर ट्राय कराए जाते थे क्योंकि हमारी कद-काठी एक थी।’

विज्ञापन
Vinod Khanna Birth Anniversary Special when he lived Bollyood for became a saint
Vinod Khanna - फोटो : twitter

विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू की। अभिनेता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया और सफल साबित हुए। वह पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन और विदेश राज्य मंत्री भी रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed