फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage anniversary: जानिए क्यों चार साल तक सुनीता और गोविंदा ने छिपाई अपनी शादी, डांस का पागलपन बना प्यार की वजह

Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 11 Mar 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Know about Govinda and Sunita Ahuja's love story on their weeding anniversary
सुनीता और गोविंदा - फोटो : social media

गोविंदा आज भी बॉलीवुड में कॉमेडी के बादशाह, एक शानदार डांसर, एक अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि गोविंदा ने करियर के शुरुआती दिनों में ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम सुनीता है। आज इस कपल की शादी की 32वीं सालगिरह है, इस मौके पर आइए जानते हैं दोनों की मुलाकात कैसे हुई?



 
Know about Govinda and Sunita Ahuja's love story on their weeding anniversary
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

कैसे हुई सुनीता और गेविंदा की मुलाकात 
सुनीता मुंजाल की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह से हुई है। अपने संघर्ष के दिनों में गोविंदा अपने मामा के साथ तीन साल तक रहे। सुनीता अक्सर अपनी बहन और जीजू से मिलने जाती थीं। इसी दौरान गोविंदा और सुनीता की पहली मुलाकात हुई। हालांकि दोनों के नेचर एक दूसरे से काफी अलग थे। दोनों अक्सर झगड़ा करते थे।

Know about Govinda and Sunita Ahuja's love story on their weeding anniversary
गोविंदा और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसी थी सुनीता और गोविंदा की लव स्टोरी
दोनों के अपोजिट नेचर के बावजूद डांस के लिए उनके प्यार ने सुनीता और गोविंदा को करीब लाने का काम किया। दोनों ने एक साथ कई डांस शोज किए। आखिरकार काफी झगड़ों के बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। सुनीता के अनुसार, 'गोविंदा बहुत भावुक व्यक्ति हैं और इससे उन्हें फाइटर्स से लवर्स बनने में काफी मदद मिली।' सुनीता को केवल 15 साल की उम्र में गोविंदा से प्यार हो गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Govinda and Sunita Ahuja's love story on their weeding anniversary
सुनीता गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा और सुनीता की शादी
सुनीता और गोविंदा एक-दूसरे को लव लेटर्स भेजा करते थे और एक दिन एक लव लेटर सुनीता की मां के हाथ लग गया। दिलचस्प बात यह थी कि उस लेटर में सुनीता ने लिखा था कि वह गोविंदा से जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं। वहीं गोविंदा की मां निर्मला देवी भी सुनीता से बहुत प्यार करती थीं। इसके बाद इन दोनों ने बड़ों के आर्शीवाद से 11 मार्च 1987 में शादी की थी। शादी के वक्त गोविंदा 24 साल के थे और सुनीता केवल 18 साल की। 


 
विज्ञापन
Know about Govinda and Sunita Ahuja's love story on their weeding anniversary
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

क्या थी शादी छिपाने की वजह 
इस जोड़े को शादी करने के लिए बड़ों का आशीर्वाद मिला था, लेकिन तब भी उनकी शादी को सीक्रेट रखा गया था। गोविंदा को इंडस्ट्री में उनके दोस्तों और शुभचिंतकों ने सुझाव दिया था कि अगर वह पब्लिकली अपनी शादी का खुलासा कर देंगे, तो उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी। यह उनके करियर के लिए बुरा साबित हो सकता था क्योंकि उस समय गोविंदा का करियर उसके चरम पर था। इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी को चार साल तक सभी से छिपा कर रखा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed