{"_id":"5c42a4a1bdec22735f52d934","slug":"know-about-malayalam-actress-rima-kallingal-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spl: करोड़ों की मालकिन इस एक्ट्रेस ने की थी बिना ज्वैलरी की शादी, 26 फिल्में कर जीते 7 अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spl: करोड़ों की मालकिन इस एक्ट्रेस ने की थी बिना ज्वैलरी की शादी, 26 फिल्में कर जीते 7 अवॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
rima kallingal
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा रीमा कलिंगल (Rima Kallingal) अपना जन्मदिन 19 जनवरी को मनाती हैं। रीमा कलिंगल साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। खास बात यह है कि 20 से ऊपर फिल्में कर चुकीं इस अभिनेत्री को कई बार अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। जन्मदिन के खास मौके पर रीमा कलिंगल के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें।
rima kallingal
- फोटो : instagram
आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही रीमा कलिंगल का जन्म 19 जनवरी 1984 को त्रिशूर केरल में हुआ था। एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी में कई सामजिक काम भी किए हैं। उनमें से ही एक है दहेज प्रथा के खिलाफ कदम उठाना भी शामिल है। जी हां रीमा कलिंगल दहेज प्रथा की काफी बड़ी विरोधी रही हैं। इसको लेकर वह हमेशा से आवाज उठाती रही हैं।
rima kallingal
- फोटो : instagram
दहेज प्रथा के खिलाफ रीमा कलिंगल ने अनोखा कदम उठाया था। उन्होंने अपनी शादी में एक भी सोने की ज्वैलरी नहीं पहनी थी। जबकि कहा जाता है कि दक्षिण भारत की शादियों में दुल्हन सिर से पांव तक सोने से सजी होती है। लेकिन रीमा कलिंगल ने बहुत ही सादे तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। साल 2008 में रीमा कलिंगल मिस केरल प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं। रीमा को खास तौर से मलयाली सिनेमा के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rima kallingal
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि रीमा कलिंगल ने अभी तक 26 से ज्यादा फिल्में की हैं, इनमें से 13 बार कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं, जबकि सात बार अवॉर्ड्स अपने नाम भी कर चुकी हैं। इन अवॉर्ड्स में एशियानेट फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस, केरला फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस (मलयालम) और सेकंड साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस जैसे बड़े अवॉर्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
rima kallingal
- फोटो : instagram
रीमा कलिंगल वैवाहिक जीवन की बात करें तो उन्होंने 1 नवंबर साल 2013 को साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर आशिक अबू से शादी की। इस दौरान जब उन्होंने अपनी शादी में किसी भी तरह की ज्वैलरी नहीं पहनी थी तो इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। रीमा कलिंगल ने 22 फीमेल कोट्टायम, निदरा और अगस्त क्लब जैसी फिल्में में नजर आ चुकी हैं।