अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिश्ते बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस कपल के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। दोनों अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में साथ देखे जाते हैं। यही नहीं एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स करने में भी ये कपल पीछे नहीं रहता।
देर रात फिर से अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, साथ में दिखीं ये 2 सेलिब्रिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर स्पॉट किए गए। मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पहले अर्जुन कपूर पहुंचे उसके बाद मलाइका देखी गईं। अर्जुन कपूर नए लुक में नजर आए। दरअसल वो इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं मलाइका ने पोल्का डॉट प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी थी।
मलाइका को ज्वाइन करने के लिए करिश्मा कपूर और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंचीं। तीनों ने फोटोग्राफर्स को पोज दिए हालांकि इस दौरान अर्जुन कपूर साथ में नहीं आए। गौरतलब है कि अर्जुन हाल ही में चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। जहां उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वो सिंगल नहीं है। वहीं शो के एक एपिसोड में स्पेशल अपीयरेंस के तहत मलाइका भी पहुंची थीं। तब करण ने उन्हें छेड़ते हुए कहा था कि 2019 में एक और शादी हो सकती है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
पिछले दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में मलाइका, अर्जुन के घर पर पार्टी करने के लिए पहुंची थीं । खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं । इसके लिए उन्होंने सबसे पहले नया घर खरीदने की प्लानिंग की है । दोनों अपने लिए एक घर देख रहे हैं । इसके लिए उन्होंने कई रियल इस्टेट कंपनी से संपर्क किया है ।
इससे पहले संजय कपूर ने अपनी एक पार्टी में मलाइका को बुलाया था । वहीं अनिल कपूर भी कह चुके हैं कि अगर अर्जुन को मलाइका पसंद हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है । वहीं अक्सर मलाइका और जाह्नवी को साथ देखा जाता है ।