विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अभिनय से सजी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) ने बीते एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म पहले ही हिट हो चुकी हैं अब ऐसे में निगाहें 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की है। वीकडेज में भी दर्शकों का जिस तरह रिस्पॉन्स मिल रहा है उसके बाद माना जा रहा है उरी के लिए ये बहुत मुश्किल नहीं होगा।
100 करोड़ से चंद कदम दूर है विक्की कौशल की 'उरी', 8वें दिन का कलेक्शन रहा इतना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। यही नहीं कलेक्शन के मामले में उरी को रिलीज के पहले शुक्रवार की अपेक्षा दूसरे शुक्रवार में ज्यादा फायदा मिला।
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'टिकट खिड़की पर उरी पसंदीदा बनी हुई है। गुरुवार के कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म ने 70.94 करोड़ कमा लिए हैं।' वहीं शुक्रवार को इसने 8 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह उरी ने 8 दिन में 79 करोड़ का कलेक्शन किया है।
#UriTheSurgicalStrike emerges a big favourite at the ticket windows... Crosses ₹ 70 cr... FIRST SUPER-HIT of 2019... Fri 8.20 cr, Sat 12.43 cr, Sun 15.10 cr, Mon 10.51 cr, Tue 9.57 cr, Wed 7.73 cr, Thu 7.40 cr. Total: ₹ 70.94 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh
माना जा रहा उरी दूसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। सुबह के शो में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है हालांकि देश के कई हिस्सों में ओपनिंग डे की अपेक्षा फिल्म अब ज्यादा बेहतर बिजनेस कर रही है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था।
वहीं उरी के साथ ही रिलीज हुई अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का बुरा हाल रहा। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 16-17 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। विजय रत्नाकर गुट्टे ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है लेकिन वो प्रभावित करने में नाकाम रहे।