फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्स एग्जीक्यूटिव की जॉब कर चुकी हैं अंबानी परिवार ही होने वाली 'बहू' राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी को कर रही हैं डेट

Mon, 07 Dec 2020 12:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Dec 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
know about Mukesh Ambani younger son Anant Ambani girlfriend Radhika Merchant
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : social media

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार अपनी रॉयल जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। बीते साल मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने श्लोका मेहता से मुंबई में धूमधाम से शादी की। उनकी शादी में देश-विदेश और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इन सबके अलावा आकाश अंबानी की शादी में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की खास दोस्त राधिका मर्चेंट की।

know about Mukesh Ambani younger son Anant Ambani girlfriend Radhika Merchant
अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट - फोटो : amar ujala

आज हम आपको राधिका मर्चेंट के बारे में बताते हैं। दरअसल अनंत अंबानी और राधिका एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के इतनी करीब हैं कि उनके घर के हर आयोजनों में उन्हें देखा जाता रहा है। राधिका एन्कोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। एक समय ऐसा था जब राधिका मर्चेंट एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करती थीं। 

know about Mukesh Ambani younger son Anant Ambani girlfriend Radhika Merchant
Radhika Merchant - फोटो : social media

राधिका मर्चेंट ISPRAV में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करती थीं। यह कंपनी गोवा में होलिडे होम्स की सेल करती है। ISPRAV का काम लग्जरी विला, बंले और घर बेचती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है। इसके बाद राधिका ने पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Mukesh Ambani younger son Anant Ambani girlfriend Radhika Merchant
Nira Ambani and Radhika Merchant - फोटो : Amar Ujala

राधिका को जानवरों से बहुत प्यार है। वह एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं। राधिका को पढ़ना, ट्रैकिंग और स्विमिंग बहुत पसंद है। वह करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के अफेयर की चर्चा सबसे पहले तब हुई जब राधिका ने ईशा की सगाई पर श्लोका और ईशा के साथ घूमर पर डांस किया था। तब से उन्हें अंबानी परिवार के हर आयोजनों में देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
know about Mukesh Ambani younger son Anant Ambani girlfriend Radhika Merchant
radhika merchant - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका मर्चेंट को नीता अंबानी भी काफी मानती हैं। कई आयोजनों में दोनों को साथ देखा जाता है। वहीं राधिका और अंबानी परिवार के नजदीकियों को देखते हुए मीडिया पर राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार की छोटी बहू कहा जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की अक्सर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मजकर वायरल होती रहती हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: अर्शी खान ने खोली राखी सावंत को पोल! उनके शादीशुदा होने पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed