फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somy Ali: घर में लुटी इज्जत, स्कूल में हुई ज्यादती, 16 की उम्र में भाए सलमान, अब ये करती हैं सोमी

Tue, 05 Nov 2024 06:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Nov 2024 06:15 PM IST
सार

सोमी अली कभी बॉलीवुड में हीरोइन बनने आई थीं। लोगों को यही तथ्य पता है। लेकिन, हाल ही में खुद सोमी अली ने खुलासा किया है कि वे बॉलीवुड में इसलिए आईं, क्योंकि उन्हें सलमान खान पर क्रश था। वे सलमान के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं। फिर दोनों के रिश्ते में दरार आई तो सोमी भारत छोड़ वापस अमेरिका चली गईं। अब वे वहां क्या करती हैं? और उनका पिछला जीवन कैसा रहा? पढ़िए ये रिपोर्ट

विज्ञापन
Know about Pakistani star Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Love Life Family domestic violence Physical Abuse
सोमी अली-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी अदाकारा और सलमान खान के एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इस वक्त चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने रेडिट पर आस्क मी सेशन के दौरान सलमान खान के साथ रिलेशनशिप पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सोमी ने खुलासा किया है कि सलमान के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उनके साथ मारपीट हुई। दुर्व्यवहार हुआ। सोमी अली ने सलमान की तुलना अमेरिका के सीरियल टेड बंडी से से कर डाली और कहा, ' यह कहना अतिशयोक्ति होगी। मुझे लगता है कि टेड बंडी में सलमान से ज्यादा तमीज थी'। सलमान की जिंदगी में सोमी की एंट्री कैसी हुई और क्यों राहें जुदा हुईं चलिए जानते हैं...

Know about Pakistani star Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Love Life Family domestic violence Physical Abuse
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

घर के अंदर हुआ यौन शोषण
सोमी अली चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म  25 मार्च 1976 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था। सोमी के जिंदगी पर नजर डालें, तो उनकी जिंदगी काफी संघर्षों वाली रही है। बचपन से ही उन्होंने कई दर्द झेले हैं। बचपन में उनका शारीरिक शोषण भी हुआ, वह भी घर के अंदर। बहुत कम लोगों को पता है कि सोमी अली 5 और 9 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने खुलासा किया था कि जब वे पाकिस्तान के कराची में रहती थीं, तब 5 और 9 साल की उम्र में उनके घर के नौकर ने उनका यौन शोषण किया था। 

Know about Pakistani star Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Love Life Family domestic violence Physical Abuse
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

12 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा मुल्क
बाद में, वह 12 साल की उम्र में अपनी मां, तहमीना और भाई के साथ अमेरिका चली गईं। लेकिन, जिस दर्द और तकलीफ से निजात पाने के लिए वे मुल्क छोड़कर परदेस आईं, उसका सामना वहां भी करना पड़ा। अमेरिका में उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे खराब दिनों से गुजरना पड़ा। सोमी अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी के जिस स्कूल में पढ़ा करती थीं, वहां उन्हें धमकाया गया। एक 17 वर्षीय किशोर ने सोमी का बलात्कार किया। कथित तौर पर वह उनका बॉयफ्रेंड था, जिसने सोमी का रेप किया। उस दौरान सोमी अली नाबालिग थी और उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी। 
Somy Ali: सलमान के साथ रिलेशनशिप पर सोमी अली का खुलासा, कहा- मैंने उनके 8 नाइट स्टैंड से थककर इंडस्ट्री छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Pakistani star Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Love Life Family domestic violence Physical Abuse
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali

सलमान पर क्रश की वजह से ली बॉलीवुड में एंट्री
पाकिस्तान में रहते हुए जहां सोमी यौन शोषण से गुजरीं, वहीं उन्होंने अपनी मां को घरेलू हिंसा झेलते हुए देखा। इन दुखों से दूर होने के लिए वे अमेरिका गईं, लेकिन वहां भी हालात वैसे ही रहे। सोमी अली बचपन से ही सलमान खान की प्रशंसक रहीं। अभिनेत्री 16 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड में करियर बनाने मुंबई चली आईं और यहां मॉडलिंग करते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि, हाल ही में आस्क मी सेशल में सोमी ने कहा है कि वे बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए नहीं आई थीं, बल्कि सलमान खान पर उन्हें क्रश था, इसलिए वे आईं। उस समय वह सलमान खान से शादी करना चाहती थीं।
Azaad Teaser Released: बहादुर घोड़े की कहानी बताती है अजय देवगन की फिल्म, ‘आजाद’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

विज्ञापन
Know about Pakistani star Salman Khan Ex Girlfriend Somy Ali Love Life Family domestic violence Physical Abuse
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali

आठ साल चला रिश्ता, फिर आई दरार
भारत में सोमी अली की नजदीकियां सलमान खान से बढ़ीं। कहा जाता है कि सलमान खान के साथ उनका रिश्ता करीब आठ साल चला। वर्ष 1999 में वापस अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सोमी फ्लोरिडा लौट गईं। हाल ही में सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर सोमी अली ने कहा, 'क्योंकि मैं सलमान के सिर्फ एक नहीं बल्कि आठ वन-नाइट स्टैंड से थक गई थी। इसके अलावा, मैं रोज-रोज की मारपीट और दुर्व्यवहार नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैंने तब छोड़ा जब मेरा बॉयफ्रेंड 'ऐश' नाम की एक नई लड़की को लेकर आया! मैं उसके वन-नाइट स्टैंड से थक चुकी थी'।
Jacqueline Fernandez: कमजोरों की मदद के लिए आगे आईं जैकलीन, यूट्यूबर ‘मिस्टर बीस्ट’ के साथ किया सहयोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed