फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार मिलिए रणवीर सिंह के परिवार से, मां-पापा और बहन लाइम लाइट से रहते हैं दूर

Sat, 06 Jul 2019 12:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
know about ranveer singh family on his birthday
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । रणवीर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है । इंडस्ट्री के टॉप हीरो बनने के बाद उन्होंने सक्सेसफुल हीरोइन दीपिका पादुकोण से शादी कर ली । रणवीर इतने बड़े स्टार हैं लेकिन शायद आप उनके परिवार के बारे में नहीं जानते होंगे । आज जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको रणवीर की फैमिली से मिलवाते हैं ।
know about ranveer singh family on his birthday
anju bhavnani - फोटो : social media
रणवीर के परिवार में मां, पिता और एक बड़ी बहन है । सबसे पहले बात करते हैं रणवीर की मां से । रणवीर की मां का नाम अंजू भवनानी है । अंजू भवनानी को अक्सर ईवेंट में देखा जाता है। वो भी अपने बेटे की तरह काफी स्टाइलिश हैं। हालांकि अंजू लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। 
know about ranveer singh family on his birthday
jagjit singh bhavnani - फोटो : social media
रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। फादर्स डे के मौके पर रणवीर ने अपने पिता की पुरानी तस्वीर शेयर की थी । इसके अलावा रणवीर अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । जब दीपिका और रणवीर की शादी हुई थी तो भवनानी ने कहा था- ये दीवानी तो भवनानी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about ranveer singh family on his birthday
ritika - फोटो : social media
बता दें कि रणवीर ने एक बार कहा था कि उनकी एक नहीं दो मां हैं। दरअसल, रणवीर अपनी बड़ी बहन रितिका को भी मां मानते हैं। रणवीर कहते हैं कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। रणवीर की बहन शादीशुदा हैं और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। रणवीर एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है। वहीं दीपिका के परिवार की बात करें तो उनके घर में भी मॉम-डैड के अलावा एक बहन अनीशा है जो गोल्फ की बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
know about ranveer singh family on his birthday
अनिल रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से भी रिश्ता है। दरअसल, रणवीर सिंह, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी के भतीजे हैं। इस तरह वह सोनम कपूर और रिया कपूर के कजन भी हैं। इसके अलावा बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती है। रणवीर और अर्जुन कपूर एक परिवार की तरह हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed