बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसे स्टार्स हैं जो कम समय में ही सफलता का नया आयाम लिखते हैं। इन स्टार्स में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम शामिल है। रणवीर ने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से साल 2010 में एंट्री की थी। यह फिल्म हिट गई और रणवीर ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 9 साल हो चुके हैं। इतने कम समय में रणवीर ने ना केवल हिंदी सिनेमाजगत पर कब्जा जमाया बल्कि अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया। रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ऐसी कौन सी 5 फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
रणवीर सिंह की इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस मालामाल, 'खिलजी' बनकर तोड़े सारे रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलियों की रासलीला राम-लीला
साल 2013 में आई रणवीर सिंह की यह पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि कुल मिलाकर 220 करोड़ जुटाए। फिल्म का बजट 88 करोड़ था। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट लीड रोल में दीपिका पादुकोण थीं। खास बात है कि इस फिल्म से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में रणवीर सिंह की एक और फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने कामयाबी के नए झंडे गाड़े। इस फिल्म में भी रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण थीं। जिनकी केमिस्ट्री लोगों के दिलों में पहले से ही धाक जमा चुकी थी। 'बाजीराव मस्तानी' को भी संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की और पहले दिन 12.80 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 365 करोड़ था जबकि बजट 145 करोड़।
पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म रणवीर सिंह के करियर में 'मील का पत्थर' साबित हुई। इस फिल्म ने साबित कर दिया हिंदी सिनेमाजगत में रणवीर सिंह का मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इस फिल्म में भी रणवीर के साथ दीपिका थी। इस फिल्म में रणवीर ने 'खिलजी' का रोल निभाया था जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। इस फिल्म का रिलीज होने से पहले विरोध हुआ और रिलीज के बाद फिल्म ने कामयाबी की नई मिसाल बॉक्स ऑफिस पर लिखी। 'पद्मावत' ने पहले दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं कुल कलेक्शन 585 करोड़ रहा। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। फिल्म का बजट 215 करोड़ था।
सिंबा
'पद्मावत' के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' साल 2018 में रिलीज हुई। खास बात है कि रणवीर की यह फिल्म दीपिका से शादी के बाद रिलीज हुई। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान थीं। इस फिल्म ने पहले दिन 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि कुल कलेक्शन 400 करोड़ रहा। इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ था।