{"_id":"5d201b148ebc3e3c797c5449","slug":"aishwarya-rai-and-abhishek-bachchan-selfie-with-fans-in-new-york","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में सड़क पर घूमते हुए फैंस से टकराए ऐश्वर्या और अभिषेक, खूब खिंचवाई सेल्फी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क में सड़क पर घूमते हुए फैंस से टकराए ऐश्वर्या और अभिषेक, खूब खिंचवाई सेल्फी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
abhishek bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों लॉन्ग हॉलीडे पर हैं । लंबे समय से दोनों बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में एंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क की गलियों में घूमते हुए अभिषेक और ऐश्वर्या के फैंस उनसे टकरा गए । फैंस ने दोनों से सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की । अभिषेक और ऐश्वर्या ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और सेल्फी दी ।
2 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
इस दौरान ऐश्वर्या ने खुद फैंस के साथ सेल्फी खींची । फैंस के साथ अभि और ऐश की तस्वीरें भी सामने आई हैं । फोटो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर के गॉगल लगाए दिख रहे हैं। वहीं सबसे आगे खड़े होकर ऐश्वर्या सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस फोटो में आराध्या बच्चन नहीं नजर आईं ।
पिछले दिनों भी न्यूयॉर्क से ऐश और अभि की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं । उस दौरान अभिषेक अपनी भांजी नव्या नवेली से मिलने पहुंचे थे । नव्या ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली डिनर फोटो शेयर की थी। इसमें नव्या मामा अभिषेक बच्चन, मामी ऐश्वर्या राय बच्चन और कजिन आराध्या के साथ नजर आ रही थीं। साथ ही फोटो में कुछ और फैमिली मेंबर्स भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bachchan-Kapoor Family
- फोटो : social media
इसके अलावा अभिषेक और ऐश्वर्या न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से भी मिलने पहुंचे थे । नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की फोटो शेयर की थी। इसमें ऋषि, नीतू, रणबीर, बहन रिद्धिमा, आलिया, ऐश्वर्या, अभिषेक और कपूर परिवार के बाकी सदस्य दिख रहे थे। फोटो में ऋषि ने अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या को गोद में बैठाया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai, abhishek bachchan
- फोटो : social media
बता दें कि ऐश्वर्या की पिछली फिल्म 'फन्ने खां' थी । जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी । फिल्म में ऐश्वर्या ने फेमस सिंगर बेबी सिंह का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम के साथ फिल्म करने वाली हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आया है हालांकि कहा जा रहा है कि इसमें वो ग्रे शेड प्ले करेंगी। वहीं अभिषेक बच्चन ने फिल्म मनमर्जियां से कमबैक किया था। जिसमें वो विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ नजर आए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।