{"_id":"5d1fc73b8ebc3e3cb777d286","slug":"dhirubhai-ambani-death-anniversary-when-neeta-ambani-cuted-his-phone-many-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब नीता अंबानी ने ससुर धीरूभाई अंबानी का कई बार काटा था फोन, पिता ने लगाई थी डांट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब नीता अंबानी ने ससुर धीरूभाई अंबानी का कई बार काटा था फोन, पिता ने लगाई थी डांट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Dhirubhai Ambani
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार को लेकर लोगों की हमेशा से दिलचस्पी रही है। इस परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता है, लोगों की निगाहें सीधे उनपर टिक जाती हैं। अंबानी परिवार को देश का सबसे संपन्न परिवार बनाने वाले धीरूभाई अंबानी की आज पुण्यतिथि है।6 जुलाई 2002 को धीरूभाई ने अंतिम सांस ली थी। एक ऐसा मौका भी आया था जब धीरूभाई की बड़ी बहू नीता अंबानी ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था।
2 of 8
mukesh ambani with neeta ambani
मुकेश और नीता की शादी 1985 में हुई थी। इससे पहले एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। मुकेश से पहले उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता को पसंद किया था । नीता एक भरतनाट्यम डांसर थीं । धीरूभाई अंबानी ने एक फंक्शन में नीता को डांस करते देखा था और उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया था । इस बात का जिक्र नीता ने एक इंटरव्यू में किया था ।
3 of 8
mukesh ambani nita ambani
नीता ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'गुजराती कम्युनिटी की तरफ से नवरात्रि पर एक एनुअल फंक्शन था । मैंने उस फंक्शन में परफॉर्म किया । मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई मुझे नोटिस कर रहा है । फंक्शन के कुछ दिन बाद घर पर कॉल आई । उन्होंने कहा मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Dhirubhai Ambani
- फोटो : Social Media
'मुझे लगा कोई मजाक कर रहा है । मैंने तुरंत फोन काट दिया । इसके बाद फिर कॉल आई । फिर वो बोले मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं । मैंने कहा- हां तो मैं एलिजाबेथ टायलर हूं और फोन रख दिया । उन्होंने तीसरी बार भी कॉल किया । इस बार मेरे पापा ने फोन उठाया । अचानक उनके हाव-भाव बदल गए और उन्होंने मुझसे कहा कि वो सच में धीरूभाई अंबानी हैं क्या तुम उनसे ठीक से बात करोगी ।'
विज्ञापन
5 of 8
nita ambani
'उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया । मैं उनसे मिलने से पहले काफी नर्वस थी । मैं उनसे मिली और बहुत प्रभावित हुई । मुझे वो बहुत सरल स्वभाव के लगे । उन्होंने मुझे अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया ।' नीता और उनका परिवार धीरूभाई अंबानी के घर पर डिनर के लिए पहुंचा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।