{"_id":"5d202fbb8ebc3e3cbd739b93","slug":"adah-sharma-accept-bottle-cap-challenge-will-blow-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदा शर्मा ने ऐसे पूरा किया #BottleCapChallenge, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदा शर्मा ने ऐसे पूरा किया #BottleCapChallenge, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
Sat, 06 Jul 2019 10:51 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
adah sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को बॉटल कैप चैलेंज दिया था । अक्षय ने पहले तो खुद अपने पैर से बॉटल के कैप को खोला । इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने विद्युत जामवाल और टाइगर श्रॉफ को टैग किया था । ये चैलेंज स्टार्स के बीच तेजी से वायरल हुआ । अब अदा शर्मा ने भी बॉटल कैप चैलेंज लिया और उनका वीडियो सामने आ गया है ।
adah sharma
- फोटो : social media
इस वीडियो में अदा ने बड़ी ही होशियारी से चैलेंज पूरा कर दिखाया । वीडियो में अदा शर्मा के सामने एक स्टूल रखा दिखाई दे रहा है जिस पर एक पानी की बोतल रखी है । अदा शर्मा एक बड़े डंडे के साथ स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं । इसके बाद अदा बोतल के पास आती हैं और उसको फूंक मार के गिरा देती हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on
Adah Sharma
इसके साथ ही अदा शर्मा ने ये चैलेंज पूरा कर लिया । वीडियो के साथ अदा ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने अपनी पूरी जान लगा कर इस चैलेंज को पूरा कर लिया है । एक फूंक ही काफी है ।' साथ ही अदा ने अपने फैंस को भी ये चैलेंज दिया । बता दें कि अदा की एक वेब सीरीज आने वाली है, जिसका नाम 'द हॉलीडे' है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jamwal
- फोटो : Social Media
इससे पहले विद्युत जामवाल ने भी चैलेंज को स्वीकारते हुए वीडियो शेयर किया था । इसमें विद्युत ने एक बार में तीन बोतल के ढक्कन खोल दिए थे । विद्युत जामवाल ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए लिखा कि ये सब आपके लिए है जेसन स्टेथम और Errolson Hugh. बता दें कि अक्षय कुमार ने ये स्टंट हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टेथम से इंस्पायर होकर किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Vidyut Jammwal Fan Family (@vidyuts_maniac) on
विज्ञापन
Tiger Shroff
- फोटो : Social Media
इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने भी ये चैलेंज किया था । टाइगर ने आंखों में पट्टी बांध बोतल का ढक्कन खोल दिया था । इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, सुष्मिता सेन, सुनील ग्रोवर, रोहमन शॉल ने भी ये चैलेंज किया । इन सभी स्टार्स के वीडियो भी सामने आ चुके हैं । बता दें कि जेसन स्टेथम ने इस चैलेंज को करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था । जेसन स्टेथम को ये चैलेंज Errolson Hugh ने दिया था ।
View this post on Instagram
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on