फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' बनने में कैसे लगे दो साल? प्रभास ने खोला राज, निजी जिंदगी पर अभिनेता ने किए बड़े खुलासे

Tue, 27 Aug 2019 07:50 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली
बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली Published by: anand anand Updated Tue, 27 Aug 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
know about revealed about his upcoming film Saaho Dialogues
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र बाहुबली यानी दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास बॉलीवुड की फिल्म 'साहो' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' को लेकर उनके फैंस में काफी उसाह है। जब से उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से फैंस 30 अगस्त के इंतजार में हैं। फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा है, ऐसे में हर रोज फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभास ने फिल्म से लेकर अन्य कई बातों से पर्दे उठाए।

 
know about revealed about his upcoming film Saaho Dialogues
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास के अनुसार उन्हें लगा था कि 'साहो' फिल्म की शूटिंग एक साल के अंदर खत्म हो जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं। वो कहते हैं, ''प्लानिंग कर रखी थी लेकिन वो तो बाहुबली-2 के लिये भी की हुई थी, पर उसके एक्शन्स की वजह से बहुत टाइम लग गया। 'साहो' में 50 लोग हॉलीवुड से आये, एक्शन के कई सीन आबू धाबी में शूट किये गए, क्वालिटी का पूरा ध्यान रखते हुए ज्यादा समय लगा और 2 साल बीत गए। पर मैं इस फिल्म को दो साल से ज्यादा समय नहीं देना चाहता था।" 
 
know about revealed about his upcoming film Saaho Dialogues
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास खुद को शर्मीला मानते हैं। जब उनसे उनकी निजी जिन्दगी के बारे में पूछा गया तो शर्माते हुए उन्होंने कहा, ''मैं स्कूल और कॉलेज में कभी लड़कियों से बात नहीं करता था और पिछले सात सालों से सब मेरी शादी के पीछे पड़े हैं, पर ये तो जब होनी होगी हो जाएगी''
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about revealed about his upcoming film Saaho Dialogues
saaho - फोटो : amar ujala
जब प्रभास से उनकी भाषा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''मैं हिन्दी लिख और पढ़ सकता हूँ। मैंने 'साहो' के लिए भी अपने सारे डायलॉग्स हिन्दी में लिखे और फिर पढ़े। इस फिल्म के डायरेक्टर सुजीत जिनकी 'साहो' सिर्फ दूसरी फिल्म है, वो भी ये बात सुनकर चौंक गए लेकिन ये देख कर उन्हें ख़ुशी हुई।''
 
विज्ञापन
know about revealed about his upcoming film Saaho Dialogues
screengrab from saaho video - फोटो : file photo
आम तौर पर आज कल फिल्में पूरे भारत में देखी जाती हैं, लेकिन जब फिल्म को हिट करवाने के तरीक़े को लेकर प्रभास से सवाल किया गया तो जवाब में प्रभास ने कहा, ''फिल्म की कहानी सुपर हिट होनी चाहिए, चल वो अपने आप जाएगी। मेरी मां के गांव में सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' 150 दिनों तक लगी हुई थी, मेरे ग्रैंड फादर की यह सबसे फेवरेट फिल्म थी''।

'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर भी नज़र आएँगी। ये जोड़ी अभी से ही सबको पसंद आ रही है। तीन दिन बाद 'साहो' बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है और उनका लेटेस्ट गाना ''बेबी वोंट यू टेल मी'' लोगों के बीच धूम मचा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed