बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। सारा अली खान तभी से लोगों की पसंदीदा बन गई हैं। सारा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। सारा की निजी जिंदगी पर भी उनके फैंस का फोकस रहता है। इसकी बड़ी वजह उनका नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखना भी है। सारा अली खान के पिता सैफ अली खान और मां अमृता सिंह हैं।
करीना कपूर के साथ ऐसे हैं सारा अली खान के संबंध, पिता की दूसरी पत्नी को नहीं कहतीं 'मां'
हालांकि सैफ और अमृता का कई साल पहले ही तलाक हो गया था। जिसके बाद साल 2012 में सैफ ने करीना कपूर के साथ शादी कर ली। सैफ- करीना की शादी के बाद से ही लोगों के मन में जिज्ञासा है कि करीना के संबंध सैफ की पहली पत्नी के बच्चों से कैसे होंगे। इस बारे में अक्सर ही इनसे पूछा भी जाता है। ऐसे में सारा अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो करीना को मां या छोटी मां कहकर कभी नहीं बुलातीं।
दरअसल सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो करीना कपूर को मां या छोटी मां नहीं कहतीं। उन्होंने कहा था, 'यदि मैंने कभी करीना को छोटी मां कहा तो वह नर्वस हो जाएंगी। वह चौंक जाएंगी। इसलिए मैं उन्हें के या करीना ही बोलती हूं।'
सारा अली खान ने करीना के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा था कि, 'वो मेरे लिए पिता की पत्नी की तरह हैं। वो मेरी दोस्त जैसी हैं, लेकिन उससे भी बढ़कर पिता की पत्नी हैं। मैं उनका सम्मान करती हूं और जानती हूं कि उनके साथ मेरे पिता खुश हैं। हम एक ही प्रोफेशन से ताल्लुक रखते हैं और एक ही दुनिया है। इसलिए हमारे बीच बातें भी होती हैं। मेरे पिता ने भी करीना को लेकर कभी हमसे यह नहीं कहा कि ये तुम्हारी दूसरी मां हैं। अहम बात यही है कि दूसरों का सम्मान किया जाए, जो लोग चाहते हैं।'
वहीं करीना कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान अपने और सैफ की पहली पत्नी के बीच के संबंधों के बारे में बताया था। करीना ने बताया था कि, 'मैंने सैफ से हमेशा ये कहा है कि मैं सारा और इब्राहिम की दोस्त रहना चाहती हूं। मैं कभी उनकी मां नहीं बन सकती। उनके पास पहले से ही एक शानदार मां है, जिसने उन्हें अच्छे से पाला है। मैं उनके लिए दोस्त की तरह हूं। दोनों को ही जब भी किसी चीज की जरूरत होती है तो मैं उनके साथ हूं। जिंदगी के किसी भी मोड़ पर मैं उनके साथ हूं।'
पढ़ें: करण जौहर, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर नहीं होगी सख्त कार्रवाई, राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए आदेश