फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान का वजन कभी 96 किलो था, किन मुश्किलों को झेल वे बनी एक्ट्रेस

Sat, 11 May 2019 11:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 11 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
know about Sara Ali Khan life before she come in film
sara ali khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की जब-जब फिल्मों की बात होगी तब उनकी उस समय की भी चर्चा भी जरूर होगी जब उनका वजन 96 किलो हुआ करता था। बताया जाता है कि सारा ने बचपन से एक्टिंग का सपना देखा जरूर लेकिन 96 किलो वजन के कारण कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग कर पाएंगी। स्कूल-कॉलेज हर जगह लोग उन्हें उनके मोटापे की वजह से चिढ़ाते थे। सारा अली खान की दो फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' कर चुकी हैं। 
know about Sara Ali Khan life before she come in film
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी पसंदीदा 'पू' यानी करीना कपूर उनके पापा की दूसरी पत्नी बनेंगी। बीबीसी एशिया नेटवर्क के हारून रशीद से बातचीत में सारा अली खान ने कहा, "23 साल से मैं ये सपना देख रही हूं पर चार-पांच साल की उम्र में मैंने ठान लिया था कि एक्टिंग ही करनी है।"
 
know about Sara Ali Khan life before she come in film
sara ali khan - फोटो : file photo
बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाली सारा ने स्कूल में एडमिशन देने वाली हेडमास्टर को फोन पर ही दमा दम मस्त कलंदर गाना गाकर सुनाया और मम्मी-पापा के पसंदीदा स्कूल में आसानी से एडमिशन ले लिया। सारा के एक बयान के अनुसार वो कहती हैं, "कॉलेज के दूसरे साल के खत्म होते-होते मैंने ठान लिया था कि एक्टर ही बनना है। उस वक्त वजन एक बड़ी प्रॉब्लम थी लेकिन जब ठान लिया तो ठान लिया, तीसरे साल तक मैंने वजन घटाना शुरू किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Sara Ali Khan life before she come in film
sara ali khan, amrita singh - फोटो : file photo
सारा कहती हैं, "मैंने केदारनाथ फिल्म करने को हां तो कह दिया था, लेकिन जब शूटिंग करने पहुंची तब पता चला कि कितनी मेहनत करनी होगी। ट्रेलर में एक सीन है जहां मैं गंगा में डुबकी लगा रही हूं, उस समय बहुत ठंड थी। पानी भी बहुत ज्यादा ठंडा था, ऐसा लग रहा था जैसे जान निकल रही हो लेकिन सेट पर काम का कभी पता ही नहीं चला, सब आसानी से हो गया।
 
विज्ञापन
know about Sara Ali Khan life before she come in film
Sara Ali Khan - फोटो : social media
सेट से बाहर आकर पता लगता था कि तबीयत खराब है या पैर में दर्द है, पर कैमरे के सामने ये सब कभी महसूस नहीं हुआ।" आपको बात दें कि सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ और सिंबा को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इन दिनों वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed