बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई तरह के स्टार्स मौजूद हैं जो सालों से हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे हैं और उनका परिवार भी इस इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उन चंद बड़े परिवारों में एक नाम आता है महानायक अमिताभ बच्चन का जिनके परिवार के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अमिताभ की पत्नी जया बच्चन बीते जमाने की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं और राज्यसभा सांसद हैं। तो वहीं उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व मिस वर्ल्ड होने के साथ-साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
लाइमलाइट से दूर रहते हैं अमिताभ बच्चन के परिवार के ये सदस्य, चलिए जानते हैं कौन क्या करता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि अमिताभ के परिवार में सिर्फ ये ही लोग नहीं हैं बल्कि उनके परिवार के बहुत से सदस्य ऐसे हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं अमिताभ बच्चन के परिवार के दूसरे सदस्यों से जो बॉलीवुड से कोसों दूर रहते हैं।
हरिवंश राय बच्चन ने की थी दो शादियां
महानायक अमिताभ के दादाजी का नाम लाला प्रताप नारायण श्रीवास्तव था और दादी का नाम था सरस्वती देवी। इनके चार बच्चे थे बिट्टन, भगवानदेई, हरिवंश राय, शालिगराम। हरिवंश राय की बड़ी बहन भगवानदेई के बेटे-बहू का नाम रामचंदर और कुसुमलता है। इनके भी चार बच्चे हैं जिनका नाम अशोक, किशोर, अनूप और अरुण हैं। उनका परिवार फिल्मी चकाचौंध से दूर रहना ही पसंद करता है।
आपको बताते हैं हरिवंश राय बच्चन के बारे में जिनके एक बेटे को लोग बॉलीवुड के शहंशाह के रूप में जानते हैं। गौरतलब है कि अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने दो शादियां की थीं। हरिवंश राय की पहली पत्नी का नाम श्यामा था लेकिन उनसे कोई संतान नहीं हुई थी। इसके बाद हरिवंश ने तेजी बच्चन से शादी की जिनसे अमिताभ और अजिताभ बच्चन का जन्म हुआ। अमिताभ के भाई अजिताभ के चार बच्चे हैं जिनके नाम भीम, नम्रता, नैना और नीलिमा हैं।
अमिताभ के भाई अजिताभ लाइमलाइट से रहते हैं दूर
अमिताभ बच्चन और उनका परिवार जहां बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा है तो वहीं उनके भाई का परिवार फिल्मों से दूर रहता है। इतना ही नहीं अमिताभ के चाचा और हरिवंश राय बच्चन के छोटे भाई शालिगराम के भी एक बेटे हैं धर्मेंद्र। वो इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ देहरादून में रहते हैं। इनका परिवार भी फिल्मों से खुद को दूर रखता है।