हिंदी फिल्मों के बड़े-बड़े सुपरस्टार जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और दिलीप कुमार की तरह इस साल दबंग अभिनेता सलमान खान भी सालगिरह के दिन अपने प्रशंसकों से दूर ही रहेंगे। उन्होंने फैसला किया है कि वह 27 दिसंबर को होने वाले अपने जन्मदिन का कोई जश्न नहीं मनाएंगे बल्कि काम ही करते रहेंगे। सलमान के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि सलमान की योजना इस साल नए साल का जश्न मनाने की भी नहीं है।
सलमान ने प्रशंसकों को सालगिरह से पहले दिया बड़ा झटका, जन्मदिन और नए साल पर नहीं होगा कोई जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से देश में फैली दहशत के चलते लोग तो फिर भी लापरवाह हैं लेकिन अमिताभ, शाहरुख और सलमान जैसे अभिनेता चाहते हैं कि इस कोरोना काल में लोग एक जगह पर इकट्ठा न हों जिससे कि महामारी का खतरा और भी ज्यादा बढ़ सके। इसलिए, वह चाहते हैं कि उनके जन्मदिन पर लोग कहीं पर भी उनके आने का इंतजार न करें और न ही वह अपनी तरफ से कोई जश्न का आयोजन करना चाहते हैं जिससे कि उनके यहां लोग जमा हों।
अपने जन्मदिन पर हर साल सलमान खान पनवेल में अपने फार्म हाउस पर एक पार्टी का आयोजन करते हैं जिसमें उनके दोस्त और रिश्तेदार जमा होते थे। लेकिन, इस साल सलमान कोई पार्टी नहीं रखेंगे। सूत्रों ने बताया है कि सलमान खान इस साल न तो अपना जन्मदिन का जश्न मनाएंगे और न ही नए साल का। बल्कि, सलमान तो अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ उनकी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग फिल्म सिटी में कर रहे होंगे। बांद्रा स्थित अपने घर गैलेक्सी की बालकनी से जरूर वह अपने प्रशंसकों का दूर से ही अभिवादन स्वीकार करते हैं, संभवत: बस यहीं एक झलक सलमान की इस साल भी दिख सके।
फिल्म 'अंतिम' का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। महेश न सिर्फ फिल्म के निर्देशक हैं, बल्कि सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान ने ही महेश की बेटी सई मांजरेकर का डेब्यू हिंदी फिल्मों में अपनी फिल्म 'दबंग 3' के साथ करवाया है। वैसे महेश नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इस फिल्म में काम करे। लेकिन, सलमान की दोस्ती होने की वजह से वह मना भी नहीं कर पाए। अब जब सेट पर ही घर जैसा माहौल है तो सलमान अपने घर नहीं, बल्कि फिल्म के सेट पर ही कलाकारों और कर्मचारियों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे।
हालांकि, सलमान खान ने इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है। जबकि, शाहरूख खान ने तो अपने सोशल मीडिया पर लिख दिया था कि उनके जन्मदिन के मौके पर इस कोरोना काल में उनका कोई भी प्रशंसक उनके घर के बाहर इकट्ठा न हो। फैसले का पालन सख्ती से करवाने के लिए शाहरुख के घर के सामने पुलिस भी तैनात थी। वैसे भी शाहरुख उस समय दुबई में थे क्योंकि उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स उस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल खेल रही थी।
पढ़ें: टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने इस शख्स को किस करते हुए तस्वीर की साझा, पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बोले- 'तुम जल्दी आगे बढ़ गईं'