फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hobbies: आलीशान जिंदगी जीने के बाद भी ये एक्टर नहीं भूले अपने गांव की धरती, मिट्टी से जुड़े रहने के लिए करते हैं ये काम

Tue, 26 Apr 2022 02:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Apr 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
know about Those Bollywood Stars who Have Interest in Gardening Along with Acting like Kangana Ranaut Shipa Shetty R Madhavan
सलमान खान, धर्मेंद्र और नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकार का जीवन बहुत ही व्यस्त होता है। वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते अक्सर ट्रैवलिंग में बिजी रहते हैं। ऐसे में उनके लिए अपने परिवार और अपनी पसंदीदा चीजों के लिए समय निकाल पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी ये कलाकार अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर अपनी पसंदीदा चीजों को करने की कोशिश करते हैं। आपने कई ऐसे सितारे देखे होंगे, जो अपना फ्री समय विदेशों में जाकर या अन्य गतिविधियां करके बिताते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी इस चका-चौंध से भरी इंडस्ट्री में ऐसे भी सितारे हैं, जिन्हें अपना खाली समय खेती-बाड़ी करके बिताना पसंद है। जी हां, कुछ कलाकारों ने गार्डनिंग को अपने जीवन का एक ऐसा अभिन्न हिस्सा बना लिया है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने समय का सदुपयोग करते हैं।

know about Those Bollywood Stars who Have Interest in Gardening Along with Acting like Kangana Ranaut Shipa Shetty R Madhavan
आर.माधवन - फोटो : social media

आर. माधवन
आर. माधवन इस समय अपने बेटे की सफलताओं को लेकर चर्चाओं में हैं। अपनी जिंदगी को बेहद ही शांत तरीके से जीने वाले इस अभिनेता ने कुछ वर्षों पहले बताया था कि उन्होंने एक बंजर जमीन खरीदी है। उस जमीन को उन्होंने हरे-भरे नारियल के खेत में बदल दिया है। ऐसा करने में उन्हें लगभग पांच साल का समय लगा। लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वह ऐसा करने में सफल रहे।

know about Those Bollywood Stars who Have Interest in Gardening Along with Acting like Kangana Ranaut Shipa Shetty R Madhavan
नवाजुद्दीन सिद्दिकी - फोटो : social media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
एक छोटे से गांव का यह बेटा अब बॉलीवुड का जाना-माना विलेन बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में आने से पहले नवाजुद्दीन एक किसान थे? अपनी कड़ी मेहनत और कुछ कर दिखाने की लगन से अभिनेता ने बॉलीवुड में सफलता हासिल की। इसके बावजूद नवाजुद्दीन ने खेती करना नहीं छोड़ा, जब वह एक्टिंग से फ्री होते हैं तब वह यूपी में अपने खेतों में मिट्टी की जुताई कर रहे होते हैं। अपने इस खाली समय की फोटो वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Those Bollywood Stars who Have Interest in Gardening Along with Acting like Kangana Ranaut Shipa Shetty R Madhavan
धर्मेंद्र - फोटो : social media

धर्मेंद्र
बॉलीवुड में 'ही-मैन' के नाम से पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। यह तस्वीरें जानवरों को खिलाने से लेकर टमाटर और ब्रोकली जैसी ताजी सब्जियां उगाने तक की होती हैं। स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन करने वाले धर्मेंद्र का यह रूप देखकर उनके फैंस चौंक जाते हैं। अभिनेता ने लॉकडाउन में अपना अधिकतर समय ऑर्गेनिक खेती करके बिताया था।

विज्ञापन
know about Those Bollywood Stars who Have Interest in Gardening Along with Acting like Kangana Ranaut Shipa Shetty R Madhavan
prakash raj - फोटो : social media

प्रकाश राज
साउथ से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नामी विलेन बनने वाले अभिनेता प्रकाश राज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। आज से करीब एक दशक पहले प्रकाश राज ने पेड़ उगाने के लिए जमीन खरीदी थी। उस जमीन में आज वह सब्जियां और अनाज उगा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed