{"_id":"672524f4d7c0b193f4094cdb","slug":"know-about-vvkwwv-collection-vicky-vidya-ka-woh-wala-video-21-day-box-office-collection-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VVKWWV Day 21 Box Office: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत खस्ता, जानिए 21वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VVKWWV Day 21 Box Office: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत खस्ता, जानिए 21वें दिन का कलेक्शन
Sat, 02 Nov 2024 12:29 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:29 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की हालत खराब हो गई है। आइए जानते हैं कैसा रहा 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन।
विज्ञापन
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर भी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई खास अंतर नहीं पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और दर्शकों के दिल पर कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। आइए जानते हैं फिल्म की कमाई के बारे में।
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
तीसरे हफ्ते में की इतनी कमाई
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन 65 लाख, 16वें दिन 1.2 करोड़, 17वें दिन 1.2 करोड़, 18वें दिन 45 लाख, 19वें दिन 45 लाख, 20वें दिन 4 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं।

21वें दिन किया इतना कारोबार
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई है। फिल्म को आलोचकों और प्रशंसकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने अपने कुल बजट जितनी कमाई की है। फिल्म ने 21वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है।

फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
लागत से ज्यादा कर ली कमाई
21वें दिन की कमाई को जोड़कर देखें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 41.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म कुल 30 करोड़ के बजट में बनी, जिसने अपनी लागत से ज्यादा कमाई की है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों में फिल्म की हालत खस्ता ही बनी रही।

Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल ने खरीदी शानदार कार, बोलीं- यह नई शुरुआत है
विज्ञापन
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ ऐसी है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, राज कुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में मल्लिका शेरावत, विजय राज, टीकू तलसानिया, अर्चना पूरण सिंह नजर आईं हैं। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक फर्स्ट नाइट के वीडियो की सीडी खोने और उसे खोजने पर आधारित है। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का तड़का भी देखने को मिलता है।