फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में अखिलेश को टक्कर देंगे 'निरहुआ', जानिए उनके बारे में रोचक बातें

Wed, 03 Apr 2019 05:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 03 Apr 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Know all lesser Known Facts About Bhojpuri star Dinesh Lal Yadav aka Nirahua
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा ने आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेख यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। हाल ही में निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 'निरहुआ' को जिला पुलिस ने वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा दी है।



माना जा रहा है कि भाजपा ने पूर्वांचल में निरहुआ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए यह फैसला लिया है। अगर पार्टी का यह फैसला सही साबित होता है तो यकीनन सपा प्रमुख अखिलेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 



 

Know all lesser Known Facts About Bhojpuri star Dinesh Lal Yadav aka Nirahua
भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : amar ujala
आइए जानते हैं निरहुआ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके एक्टर दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं।
 
Know all lesser Known Facts About Bhojpuri star Dinesh Lal Yadav aka Nirahua
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। इसके बाद तो उनकी किस्मत के सितारे बुलंदी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all lesser Known Facts About Bhojpuri star Dinesh Lal Yadav aka Nirahua
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा से हैं। भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाने गाते थे। उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण निरहुआ अपने पिता के साथ पैसा कमाने कलकत्ता चले गए। निरहुआ के घर की माली हालत कुछ इस कदर खराब थी कि यात्रा करने के लिए साइकिल भी नहीं हुआ करती थी।
विज्ञापन
Know all lesser Known Facts About Bhojpuri star Dinesh Lal Yadav aka Nirahua
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मी गलियारों में खबर है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे का अफेयर चल रहा है। हालांकि निरहुआ शादी शुदा हैं और अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। अब निरहुआ सिरीज की फिल्मों में इन्होंने अपनी पहचान देशव्यापी कर ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed