{"_id":"5cb30315bdec2213f10df20e","slug":"know-controversial-statement-of-mandira-bedi-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंदिरा के इन 3 बयानों ने मच चुका है तहलका, ढलती उम्र में भी देती हैं हीरोइनों को मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंदिरा के इन 3 बयानों ने मच चुका है तहलका, ढलती उम्र में भी देती हैं हीरोइनों को मात
Sun, 14 Apr 2019 04:53 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 14 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
mandira bedi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का नाता हमेशा ही विवादों से जुड़ा रहा है। टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक मंदिरा ने हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। 24 साल के सफर में मंदिरा ने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अपनी वे फिटनेस और बेबाक बयानों से बिंदास एक्ट्रेस के रूप में जानी जाने लगीं। तो चलिए आपको मंदिरा के 3 ऐसे बयान बताते हैं जिन्होंने सनसनी मचा दी थी।
mandira bedi
- फोटो : file photo
पिछले साल कास्टिंग काउच का मुद्दा इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बना रहा। इस पर बात करते हुए मंदिरा ने कहा था - 'मैं बीते 24 साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया है। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'
Mandira Bedi
- फोटो : file photo
मंदिरा अक्सर सोशल मीडिया बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं और यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। मंदिरा ने एक बार 'MTV Troll Police' में आईं और लगातार ट्रोल होने पर अपनी बात रखी। मंदिरा के मुताबिक, 'कई मामलों में लोगों ने मुझे जज किया। हालांकि तब बात आमने सामने की थी तो मैंने उन्हें उसी समय जवाब दे दिया। अब सोशल मीडिया की वजह से चीजें बदल गई हैं। बीते वक्त मुझे अहसास हुआ कि आदमी डरपोक होते हैं। कुछ महिलाएं मुझे अपनी प्रेरणा समझती हैं तो कुछ बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi
- फोटो : file photo
मंदिरा स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं। जब इस बारे में उनसे पूछा गया था तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया था। मंदिरा ने कहा था - 'ऐसा लगता है कि लोग मुझे पुलिस अधिकारी या फिर नकारात्मक रोल के अलावा किसी और किरदार में सोच नहीं सकते। मैं अपने छोटे बालों के कारण एक ही तरह के रोल में फंस गई हूं। लोगों को अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। उन्हें लगता है कि छोटे बाल वाली महिला एक प्रेमिका, मां या फिर पत्नी का रोल नहीं निभा सकती।'
विज्ञापन
Mandira Bedi
- फोटो : file photo
आपको बता दें, मंदिरा बेदी ने बॉलीवुड के अलावा कई सारे सीरियल भी किए हैं। 1994 में मंदिरा ने 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद मंदिरा शाहरुख खान के साथ 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म में दिखाई दीं। मंदिरा ट्रोलर्स के निशाने पर हमेशा बोल्ड फोटोज की वजह से रहती हैं।