फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कौन था वो शख्स, जिसके साथ प्रियंका गांधी से मिलीं सपना चौधरी, बाद में बोले दो बड़े झूठ

Thu, 28 Mar 2019 03:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 28 Mar 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
know dev kumar deva who meet Sapna Chaudhary to Priyanka Gandhi before lok sabha election 2019
Sapna Chaudhary, Priyanka Gandhi and dev kumar deva - फोटो : amar ujala
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने जब से राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करने की बात कही है, तब से रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा, सपना चौधरी और प्रियंका गांधी की वायरल तस्वीर को लेकर है, जिसे सपना चौधरी ने काफी पुराना बताया, जबकि सपना चौधरी के दोस्त ने ही इस झूठ से पर्दा उठा दिया। मजेदार बात ये है कि प्रियंका और सपना की मुलाकात के दौरान भी ये शख्स साथ में था। सपना की मां भी इस शख्स को बहुत मानती हैं। मामला, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर था, जिसके लिए सपना चौधरी ने इंकार किया था। बात को पुख्ता करने के लिए सपना ने जो जो बातें बोलीं, उनके दोस्त ने ही उसका असली सच सामने रख दिया।

 
know dev kumar deva who meet Sapna Chaudhary to Priyanka Gandhi before lok sabha election 2019
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई तस्वीर में सपना चौधरी के साथ जो शख्स दिखाई दे रहा है, वह खुद भी हरियाणा का मशहूर सिंगर और सपना चौधरी का खास दोस्त देव कुमार देवा है। देवा ने चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। देवा के मुताबिक, प्रियंका गांधी के साथ सपना चौधरी की तस्वीर 14 मार्च की थी। सपना चौधरी 14 मार्च को दिल्ली स्थित ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पर कांग्रेस में शामिल होने गईं थी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थी। सपना की मां नीलम ने देव कुमार देवा द्वारा दिए इंटरव्यू को सही करार दिया और बोली कि देव कुमार ने जो कहा है वह सही कहा होगा।
know dev kumar deva who meet Sapna Chaudhary to Priyanka Gandhi before lok sabha election 2019
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file photo
गौरतलब है कि चार दिन पहले 24 मार्च को सपना चौधरी के साथ-साथ उनकी बहन शिवानी चौधरी ने भी शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के कैंप कार्यालय पर जाकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साहिबाबाद के रहने वाले और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में सपना ने खुद ज्वाइनिंग फार्म भरा था। अगले ही दिन दोपहर 3:25 बजे सपना चौधरी ने मीडिया के सामने आकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया। कांग्रेस में शामिल होने से इंकार करते समय सपना चौधरी ने जो तर्क दिए, उन्हें उनके दोस्त देवा ने ही खारिज कर दिया। उसी दिन शाम को सपना चौधरी की मनोज तिवारी के साथ तस्वीर वायरल होते ही मामला बदला नजर आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know dev kumar deva who meet Sapna Chaudhary to Priyanka Gandhi before lok sabha election 2019
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file photo
सपना के दोस्त देवा ने स्पष्ट कर दिया कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने गईं थीं और सदस्यता फार्म भी भरा था। सपना चौधरी के पहले कांग्रेस में शामिल होने और हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी। सारी बातें फाइनल होने के बाद जब नॉमिनेशन की औपचारिकता शुरू हुई तो डाक्यूमेंट्स में सपना की उम्र 23 साल कुछ महीने ही हुई थी। इस कारण यह नहीं हो सका। कांग्रेस नेताओं के साथ सपना की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। कांग्रेस के मथुरा से उम्मीदवार महेश भट्ट की घोषणा के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नाश्ते की तस्वीरें भी सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सपना के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई गईं। 
विज्ञापन
know dev kumar deva who meet Sapna Chaudhary to Priyanka Gandhi before lok sabha election 2019
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : file photo
वहीं, मनोज तिवारी ने सपना चौधरी से मुलाकात की पुष्टि की है। इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में फिर से नए समीकरण के कयास लगाए जा रहे हैं। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक दिन में ही बाय-बाय कहने से भले ही भाजपा ने मोर्चा मार लिया, लेकिन अब उसके समर्थक असमंजस की स्थिति में हैं। उधर, सपना चौधरी की मां नीलम ने फिर दावा किया कि उनकी बेटी मौका मिलने पर यूपी से ही चुनाव लड़ेगी न कि हरियाणा से। सपना अपने राजनीतिक करियर को लेकर 1 अप्रैल को मीडिया के सामने खुलासा करेंगी। देवा ने कहा है कि सपना किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed