फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के इस एपिसोड को बनाने पर रामानंद सागर पर चला था 10 साल तक केस, जानें इस सीरियल से जुड़े अनसुनें किस्से

Sun, 29 Mar 2020 10:53 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Sun, 29 Mar 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
know interesting facts about Ramanand Sagar tv serial Ramayan re telecast   in Lockdown due to covid 19 CoronaVirus
Ramayan Serial - फोटो : twitter

भारत में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर एक बार फिर 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण हो रहा है। एक जमाने में बेहद लोकप्रिय रहे इन धार्मिक टीवी कार्यक्रमों का प्रसारण शनिवार से शुरू किया गया। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, "जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह  9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने 'महाभारत' के प्रसारण से जुड़ी जानकारी भी दी थी।रामायण के दोबारा प्रसारण को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, ऐसे में हम आज आपको बताते हैं रामायण से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसकी वजह से रामानंद सागर पर 10 साल तक केस चला था।

know interesting facts about Ramanand Sagar tv serial Ramayan re telecast   in Lockdown due to covid 19 CoronaVirus
Ramayan - फोटो : social media

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया, "28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे रोज 'महाभारत' के दो एपिसोड दिखाए जाएंगे।'' इस जानकारी के बाद लोग 'रामायण' और 'महाभारत' से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। ट्विटर पर #Ramayan और #Mahabharat भी टॉप ट्रेंड्स में देखे गए। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि लॉकडाउन की वजह से मौजूदा टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पा रही है, शायद इसीलिए रामायण और महाभारत के फिर से प्रसारण का फैसला लिया गया। हालांकि सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

know interesting facts about Ramanand Sagar tv serial Ramayan re telecast   in Lockdown due to covid 19 CoronaVirus
Ramayan Serial - फोटो : twitter

रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण और बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत भारतीय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थी। इनमें भी ज्यादा लोकप्रियता रामायण को ही हासिल हुई थी। आज जब रामायण का फिर से प्रसारण हुआ है तो नजर डालते हैं इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर। रामायण के 78 एपिसोड पूरे होने के बाद दर्शको ने लव-कुश की कहानी की मांग की। इस कहानी के लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे और उन्होंने कहा कि अगर वो लव-कुश की कहानी बनाएंगे तो वो एक काल्पनिक कहानी होगी। इस कहानी के टीवी पर आते ही कई विवाद सामने आए और रामानंद सागर पर दस साल तक कोर्ट केस चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
know interesting facts about Ramanand Sagar tv serial Ramayan re telecast   in Lockdown due to covid 19 CoronaVirus
Ramayan - फोटो : twitter

जब 'रामायण' में रावण की मृत्यु होती है तो रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के गांव में शोक मनाया गया था। रामायण के दौरान जब बहुत सारे जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी तो गाँव-गाँव जाकर ढोल नगाड़ो के साथ घोषणा की जाती थी और कलाकार भर्ती किए जाते थे। 80 के दशक में जब रामायण धारावाहिक टीवी पर आया तो इसके साथ ही कई स्पेशल इफेक्ट्स भी देखने को मिले, जैसे हनुमान का संजीवनी बूटी लाना और पुष्पक विमान का उड़ना।

विज्ञापन
know interesting facts about Ramanand Sagar tv serial Ramayan re telecast   in Lockdown due to covid 19 CoronaVirus
ramayan - फोटो : file photo

पांच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोगो ने टीवी पर देखा। सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने शानदार अभिनय कर रामायण में सीता की भूमिका को जीवंत कर दिया था। हर हफ्ते रामायण के ताजा एपिसोड के कैसेट दूरदर्शन के दफ्तर भेजे जाते थे। कई बार तो ये कैसेट प्रसारण के आधे घंटे पहले भी पहुंचे। रामायण की शूटिंग लगातार 550 से ज्यादा दिनों तक चली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed