कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में हुए लॉकडाउन की वजह से भारत बहुत मुश्किल दिनों से गुजर रहा है। एक तरह जहां इसके संक्रमण में एक हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं वहीं कोरोना वायरस ने भारत की अर्थव्यवस्था को रोककर रख दिया है। लॉकडाउन की वजह से देश में लाखों मजदूर पलायन कर अपने घर और गावों की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की आर्थिक रूप से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए वरुण धवन ने दान किए 55 लाख, ये अभिनेता बोले- 'बहुत कम है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बॉलीवुड के कई सितारों ने सरकार के खाते में लाखों-करोड़ों रुपये दान किए हैं। उनमें से एक अभिनेता वरुण धवन भी हैं। वरुण धवन ने कोराना वायरस की मार झेल रहे लोगों के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 30 लाख रुपये और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान किए हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की। वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा करता हूं। सर हम सब आपके साथ हैं।'
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं पीएम केयर्स फंड में 30 लाख के सहयोग की घोषणा करता हूं। हम इस से जीत जरूर पाएंगे। देश है तो हम हैं।' वरुण धवन की इस दरियादिली पर उनके फैंस और कई बॉलीवुड सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान ने वरुण धवन के 55 लाख रुपये देने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एजाज खान ने उनके ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कम है जानू, बढ़ाओ इस वक्त में, आप हमारे सुपर हीरो हैं। एक फिल्म नहीं कि समझो जुबली कुमार, लव यू।' तमाम सोशल मीडिया यूजर्स एजाज खान के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वरुण धवन के अलावा और भी कई सितारों ने सरकार को कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के आर्थिक मदद दी है।
kam hai janu badhao is waqt mai u r our super star 1 film nahi ki samjho jublee kumar love u 😘♥️ https://t.co/83se5WMNbM
अभिनेता अक्षय कुमार पहले ही 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। गुरु रंधावा ने भी 20 लाख रुपये का मदद देने का एलान कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं अपनी बचत से 20 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं। आइए एक-दूसरे की सहायता करें। मैंने अपने शो और गानों के जरिए पैसा कमाया है, जो आप सभी ने टिकट खरीदे हैं। इसलिए यहां मेरा योगदान है। जय हिंद।' सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी एक करोड़ रुपये देने की घोषण की है। इसके अलावा वो अपनी एक महीने की सैलरी भी दान देने की घोषणा कर चुके हैं। इतना ही नहीं रवि किशन इससे भी अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में सांसद निधि से 50 लाख रुपए की मदद दे चुके हैं।
पढ़ें: 'रामायण' और 'महाभारत' के प्रसारण के बाद अब 'शक्तिमान' के दर्शकों के लिए खास तोहफा, खुद मुकेश खन्ना ने किया खुलासा