फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन पर हुई रामायण और महाभारत की वापसी, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मीम्स

Sun, 29 Mar 2020 09:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat with Doordarshan Memes are viral at Social media
मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लॉकडाउन के हालातों को देखते हुए रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। 28 मार्च से दिन में दो बार रामायण और दो बार महाभारत का प्रसारण शुरू हो गया है। रामायण और महाभारत की वापसी के बाद से ही सोशल मीडिया पर न सिर्फ यूजर्स उत्साहित दिख रह हैं बल्कि साथ ही साथ कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।



Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat with Doordarshan Memes are viral at Social media
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, जबकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जा रहा है। रामायण और महाभारत के प्रति लोगों का उत्साह सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर रामायण और महाभारत की वापसी के साथ ही दूरदर्शन की तारीफ में कई मीम्स बन रहे हैं।

Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat with Doordarshan Memes are viral at Social media
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण भी साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।  रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।



विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat with Doordarshan Memes are viral at Social media
Ramayan - फोटो : social media

1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। भारत के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं।



 

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan and BR Chopra Mahabharat with Doordarshan Memes are viral at Social media
ramayan - फोटो : file photo

गौरतलब है कि रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया था। वहीं रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। 




अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed