सब्सक्राइब करें

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी के बारे में कितना जानते हैं आप? फिल्में नहीं इस फील्ड में बड़ा नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 26 Nov 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Know Mithun Chakraborty First Wife Helena Luke
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : file photo

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की बल्कि दर्शकों ने उनके अभिनय को भी काफी पसंद किया है। फिल्मों के अलावा मिथुन चक्रवर्ती छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाते हुए भी दिखाई देेते हैं। जल्द ही वह छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 अपकमिंग एपिसोड्स में नजर आने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी खुद अनसुनी बातों को बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Know Mithun Chakraborty First Wife Helena Luke
हेलेना ल्यूक - फोटो : file photo

मिथुन दा की निजी जिंदगी रहस्यों से भरी है। मिथुन ने दो शादियां की थीं। जी हां, दो शादियां... जानें योगिता बाली के अलावा कौन थीं उनकी पत्नी... । योगिता बाली के बारे में सभी जानते होंगे। मिथुन ने 1979 में योगिता से शादी की थी। जो आजतक उनके साथ हैं, लेकिन योगिता से पहले भी उनकी एक पत्नी थी, जिनका नाम हेलेना ल्यूक था। हेलेना भी एक अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर थीं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। इसके बाद 1980 में उन्होंने पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Mithun Chakraborty First Wife Helena Luke
हेलेना ल्यूक - फोटो : file photo

कई फिल्म में वो साइड रोल के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद हेलेना दो और फिल्मों 'साथा साथ' और 'एक नया रिश्ता' में काम करते दिखीं, लेकिन हेलेना ज्यादा समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाईं और अचानक गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले हेलेना एक बड़े दर्द से उभरी थीं। हेलेना से शादी से पहले मिथुन का अफेयर अभिनेत्री सारिका के साथ था। सारिका से ब्रेकअप के बाद अब मिथुन को नए सहारे की तलाश थी। तभी उनकी मुलाकात हेलेना से हुई। मिथुन को हेलेना से पहली नजर में ही प्यार हो गया। वहीं हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों साथ में समय बिताने लगे।

Know Mithun Chakraborty First Wife Helena Luke
हेलेना ल्यूक - फोटो : file photo

मिथुन जितना हेलेना के प्यार में पागल थे उतना हेलेना नहीं। स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं । साथ ही मिथुन हेलेना पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जावेद को लेकर काफी टॉन्ट मारते थे।

विज्ञापन
Know Mithun Chakraborty First Wife Helena Luke
हेलेना ल्यूक - फोटो : file photo

ये बात खुद हेलेना ने कबूल की थी। हेलेना ने कहा था, 'मिथुन एक घर में अपने दो कजिन और दो कुत्तों के साथ रहते थे। शादी के बाद मैं भी वहीं रह रही थी। मिथुन के दोनों कजिन उनका पैसा खर्च करते थे। जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। मैंने जब मिथुन से उनके कजिन को अलग करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वो जाना चाहती हैं तो चली जाएं। लेनिक उनके कजिन कहीं नहीं जाएंगे।' हेलेना ने कहा था, 'पूरे दिन में सिर्फ 4 घंटे ही मिथुन घर में रहते थे। मैं पूरा दिन घर पर उनका इंतजार करती थी। मीडिया में मिथुन और योगिता के अफेयर की बात आने से मुझे काफी धक्का लगा था।' हेलेना संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पैरेंट्स ने उन्हें कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed