सब्सक्राइब करें

इस दिग्गज एक्ट्रेस की बराबरी कर रहीं कंगना, क्या आप जानते हैं इनके बारे में सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 10 Feb 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Kanagana Ranaut compares herself with Meryl Streep, Know all about 'the devil wears prada' actress
कंगना रणौत, मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Social media

हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली कंगना रणौत ने अपनी तुलना हॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री और गायिका मेरिल स्ट्रीप से की है। कंगना ने कहा कि मेरे जैसी विलक्षण प्रतिभावान अभिनेत्री पूरे ब्रह्मांड में नहीं है। मैं दुनिया की सबसे बेहतरीन अदाकारा हूं और इस मामले में मुझे कोई टक्कर नहीं दे सकता। ऐसा कहने के बाद वे ट्रोल भी हुईं। कंगना ने अपनी तुलना जिस अभिनेत्री से की थी उनकी खासियत जानना दिलचस्प है।

Trending Videos
Kanagana Ranaut compares herself with Meryl Streep, Know all about 'the devil wears prada' actress
मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Social media

मेरिल स्ट्रीप के नाम कई उपलब्धियां हैं। वे हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं। उन्हें 21 बार एकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड के लिए नामित किया जा चुका है, जिनमें से तीन बार वे ऑस्कर की विजेता रहीं हैं। उनके नाम पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है। वे गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए 32 बार नामित हो चुकी हैं। 9 बार ये खिताब जीत भी चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanagana Ranaut compares herself with Meryl Streep, Know all about 'the devil wears prada' actress
मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Social media

मेरिल स्ट्रीप ने 1977 में 'जूलिया' से डेब्यू कर फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक साल बाद ही 1978 में उन्हें ‘प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड’ से नवाजा गया था और फिर ‘द डियर हंटर' के लिए उनका नाम ऑस्कर में नामित होने के लिए गया था। इसके बाद उन्हें ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड दिया गया.

Kanagana Ranaut compares herself with Meryl Streep, Know all about 'the devil wears prada' actress
मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Social media

मेरिल को उनकी पहली फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था. लेकिन सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद 1983 में मेरिल को ‘सोफीज च्वाइस’ के लिए दूसरा ऑस्कर मिला. वहीं 2012 में उन्हें तीसरी बार ‘द आयरन लेडी’ फिल्म के लिए ऑस्कर दिया गया था। 'द आयरन लेडी' में मेरिल स्ट्रीप ने ‘मारगरेट थैचर’ का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया था।

विज्ञापन
Kanagana Ranaut compares herself with Meryl Streep, Know all about 'the devil wears prada' actress
मेरिल स्ट्रीप - फोटो : Social media

मेरिल ने कई शानदार फिल्में देकर दुनिया में नाम कमाया। वे अभिनय तक ही सीमित नहीं रहीं बल्कि गायिकी में हाथ आजमाया। उन्हें उनके खास एक्सेंट के लिए भी जाना जाता है। उन्हें हॉलीवुड की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उनके मुकाम का दुनिया भर में लोग सम्मान करते हैं। मेरिल स्ट्रीप ने आउट ऑफ अफ्रीका, डेथ बिकम्स हर, द ब्रिजेज ऑफ मैडिसन काउंटी, अडैप्शन, द हार्स, द डेविल वियर्स प्राडा, डाउट, मामा मिया, जूली एंड जूलिया, इट्स कॉम्प्लीकेटेड, इंटू द वुड्स, द पोस्ट, लिटिल वीमेन के साथ कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed