{"_id":"67829175e54c2da39f0d2c71","slug":"know-pushpa-2-and-mufasa-box-office-collection-know-saturday-earning-2025-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' का जादू, जानें कितना किया कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' का जादू, जानें कितना किया कलेक्शन
पुष्पा 2 द रूल और मुफासा ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर लगातार बरकरार है। दोनों फिल्मों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म का शनिवार का कलेक्शन..।
2 of 4
पुष्पा 2 द रूल का कलेक्शन है दमदार
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 किया करोड़ों का कलेक्शन
'पुष्पा 2' की रिलीज को 38 दिन पूरे हो गए हैं। 38वें दिन फिल्म ने 1.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1217.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 0.95 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने पहले हफ्ते 725 करोड़ 8 लाख रुपये की दमदार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 264 करोड़ 8 लाख रुपये और तीसरे हफ्ते 129 करोड़ 5 लाख की कमाई की। वहीं चौथे हफ्ते (पुष्पा 2) ने 69 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की है।
3 of 4
पुष्पा 2
- फोटो : एक्स
शानदार है फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 1800 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। 'पुष्पा 2' फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, जगदीश प्रताप बंडारी, धनंजय, राव रमेश, सुनील, अनसूया भारद्वाज, अजय नजर आए है। 'पुष्पा 2' फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार कलेक्शन किया है।
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई
- फोटो : सोशल मीडिया
मुफासा की भी दिखी गूंज
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 22वें दिन भी मुफासा ने शानदार कमाई की है। फिल्म ने कुल 128.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। पहले हफ्ते फिल्म ने 66 करोड़ 15 लाख रुपये का दमदार कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म ने 45 करोड़ 9 लाख रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।