{"_id":"5bdb2ca0bdec2269bf7d7812","slug":"know-ten-flop-actress-of-bollywood-on-esha-deol-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा देओल ही नहीं इन 9 हीरोइनों का भी बॉलीवुड में रहा है छोटा सफर, एक को तो आज भी कोई नहीं जानता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा देओल ही नहीं इन 9 हीरोइनों का भी बॉलीवुड में रहा है छोटा सफर, एक को तो आज भी कोई नहीं जानता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Esha Deol
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ईशा देओल फिल्मी दुनिया में वह मुकाम हासिल नहीं कर सकीं जो उनके भाइयों और माता-पिता ने किया। ईशा भी उन्हीं अन्य हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका करियर बॉलीवुड में काफी छोटा रहा है। ईशा देओल अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आज हम आपको उन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिनका बॉलीवुड में काफी छोटा करियर रहा है।
Esha Deol
- फोटो : Instagram
आखिर में बात करेंगे पुरानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल की। ईशा ने साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से फिल्मी दुनिया में दस्तक दी थी। इसके बाद उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम' में भी काम किया। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'किल देम यंग' में देखा था। बता दें कि साल 2018 में वह फिल्म 'केकवॉक' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी।
नम्रता शिरोडकर
- फोटो : file photo
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर की। बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 6 साल बाद ही साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। बता दें कि उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर घर बसा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसिन
- फोटो : file photo
इसके बाद बात करेंगे साल 2008 में एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आसिन की। आसिन तमिल की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2015 में 'ऑल इज वेल' उनकी आखिरी फिल्म थी। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : file photo
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना था। उन्होंने साल 1995 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 6 साल के अंदर ही उनका करियर खत्म हो गया। उन्हें आखिरी बार साल 2001 में फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में देखा गया था। उन्होंने साल 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था।