सिनेमा जगत से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वे अपनी निजी जिंदगी से लेकर लव लाइफ के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। तमाम सितारे अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं, जो इंटरनेट पर धमाल मचा देती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही वायरल तस्वीर लेकर आए हैं, जो काफी पुरानी है। इस तस्वीर में खूबसूरत अभिनेत्री रेखा हैं लेकिन रेखा के साथ एक नन्ही परी भी है, जो आज के समय में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं और साउथ में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Photo: बॉलीवुड की हॉट हीरोइन है रेखा की गोद में दिख रही ये नन्ही बच्ची, साउथ में धमाल मचाने के लिए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी खूबसूरत है तस्वीर
पहले आपको तस्वीर के बारे में बता देते हैं... इस वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा ने अपनी गोद में एक क्यूट बच्ची को पकड़ रखा है और अभिनेत्री खिलखिलाकर हंस रही हैं। इस मौके पर यह नन्ही बच्ची भी हंस रही है। हमेशा की तरह रेखा इस फोटो में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना है और बालों का बन बनाया हुआ है।
अब जानते हैं कौन है ये बच्ची?
इस तस्वीर में नजर आ रही रेखा को हर कोई जानता है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में शानदार काम किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फोटो में ये नन्ही बच्ची अब सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री बन गई हैं। उनकी क्यूटनेट पर लाखों फैंस मरते हैं और अब यह अभिनेत्री बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में भी अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली हैं। दरअसल, रेखा की गोद में दिखाई देने वाली यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि अनन्या पांडे हैं। अनन्या पांडे की यह फोटो उस समय की है जब वह महज कुछ महीनों की थीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अनन्या आज की तरह बचपन में भी काफी क्यूट रही हैं।
लाइगर में नजर आएंगी अनन्या
अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं और अब वह विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 25 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ अनन्या साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं तो वहीं विजय भी बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं।