फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Star Kids: इन मशहूर स्टार किड्स को एक्टिंग में नहीं कोई दिलचस्पी, जानें किस क्षेत्र में कर रहे काम

Wed, 29 Jun 2022 09:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Know These Bollywood Star Kids Who Does Not Want to Make Their Acting Career from Aryan Khan to Aamir Khan Son Junaid Khan
आर्यन खान, आलिया कश्यप, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है। भले ही लोग भाई-भतीजावाद को पसंद करें या न करें लेकिन यह केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में है। हालांकि अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स भी मौजूद हैं जो अपने माता-पिता की तरह खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग रखते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के उन मशहूर हस्तियों के बेटे-बेटियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक एक्टिंग से दूरी बनाकर रखी है।

Know These Bollywood Star Kids Who Does Not Want to Make Their Acting Career from Aryan Khan to Aamir Khan Son Junaid Khan
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आर्यन खान

इस लिस्ट में सबसे पहले आर्यन खान का नाम है। शाहरुख खान के बेटे होने के बावजूद आर्यन ने अब तक एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हाल ही में एक खबर आई थी कि आर्यन जल्द डायरेक्शन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकते हैं। खुद शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आर्यन का एक्टर बनने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है।

Know These Bollywood Star Kids Who Does Not Want to Make Their Acting Career from Aryan Khan to Aamir Khan Son Junaid Khan
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया कश्यप

अलिया कश्यप बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी हैं। इतने बड़े निर्देशक की बेटी होने के बाद भी आलिया फिल्मों से काफी दूर हैं। आलिया एक यूट्यूबर हैं। उनके यूट्यूब चैनल को देखकर आप भी आश्वस्त हो जाएंगे कि आलिया का एक्टिंग में करियर बनाने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know These Bollywood Star Kids Who Does Not Want to Make Their Acting Career from Aryan Khan to Aamir Khan Son Junaid Khan
कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा श्रॉफ

फिल्म इंडस्ट्री के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि उनकी बहन ने खुद को एक्टिंग से काफी दूर रखा है। एक्ट्रेस न होने के बावजूद उनका जलवा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अक्सर उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

विज्ञापन
Know These Bollywood Star Kids Who Does Not Want to Make Their Acting Career from Aryan Khan to Aamir Khan Son Junaid Khan
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान सारा अली खान के भाई और सैफ अली खान के बेटे हैं। स्टारकिड होने के बावजूद इब्राहिम अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि उनकी बहन सारा कई फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि इब्राहिम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed