अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर यूट्यूब स्टार जितेंद्र कुमार, अभिनेत्री नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देेंगे। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जितेंद्र कुमार की डेब्यू फिल्म है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसे में आज हम आपको जितेंद्र कुमार की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।
फिजिक्स के टीचर थे ये अभिनेता,ऐसे करते थे गुजारा, अब कर रहे हैं आयुष्मान के साथ रोमांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र कुमार फिजिक्स (भौतिक) विज्ञान से स्नातक हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान जितेंद्र कुमार ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए भौतिक विज्ञान पढ़ाकर अच्छी कमाई को छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए सही समय चुनना ही बहुत बड़ा संघर्ष था। आईआईटी खड़गपुर से स्नातक जितेंद्र कुमार पहले एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग से उन्हें समझौता करना पड़ा।
जितेंद्र कुमार ने कहा, 'मैं एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन मेरी रैंक अच्छी नहीं थी इसलिए मुझे सिविल इंजीनियरिंग मिला। वहीं पढ़ाई में मेरी दिलचस्पी खत्म हो गई। अगर आप अपने इंजीनियरिंग क्षेत्र को लेकर उत्साहित नहीं हो तो आप एक अच्छे इंजीनियर नहीं बन सकते।' जितेंद्र कुमार के अनुसार इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। वह साल 2012 में यूट्यूब चैनल द वायरल फीवर से जुड़े और अपना गुजारा करने के लिए वह फिजिक्स का ट्यूशन पढ़ाने लगे।
जितेंद्र कुमार ने ट्यूशन पढ़ाने पर कहा कि,'मुझे पता था कि मैं फिजिक्स अच्छे से पढ़ा सकता हूं, इसलिए ट्यूशन से रुपये कमाना कोई संघर्ष नहीं था। मेरे लिए अभिनय से रुपये कमाना संघर्ष था, उसके बाद अभिनय के अच्छे मौके पाना और अपने फैसले पर कायम रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा।' यूट्यूब पर उन्हें असली पहचान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक्टिंग कर और 'परमानेंट रूममेट्स' में गिट्टू का किरदार करके दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी।
जितेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने अभिनय से साल 2015 द वायरल फीवर के शो 'पिचर्स' से रुपये कमाना शुरू किया। आपको बता दें कि वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान खुराना के समलैंगिक प्रेमी की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी भारत के छोटे कस्बे में बुनी गई है। इस फिल्म में जितेंद्र कुमार और आयुष्मान खुराना ने लिप लॉक सीन दिए हैं, जिसको काफी चर्चा हो रही है। फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया।
पढ़ें: 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को रिलीज से ठीक पहले लगा बड़ा झटका, इन देशों में बैन हुई आयुष्मान की फिल्म