{"_id":"5fe47a34e9d6612c3c242cb1","slug":"know-why-bollywood-celebs-served-food-in-mukesh-ambani-daughter-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें अंबानी की बेटी ईशा की शादी में सितारों ने क्यों परोसा था खाना, दाल लेकर घूम रहे थे आमिर तो ऐश्वर्या ने सर्व किए थे पकौड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें अंबानी की बेटी ईशा की शादी में सितारों ने क्यों परोसा था खाना, दाल लेकर घूम रहे थे आमिर तो ऐश्वर्या ने सर्व किए थे पकौड़े
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मुकेश अंबानी अपने दो बच्चों आकाश और ईशा अंबानी की शादी कर चुके हैं। दोनों ही शादियां बेहद ही आलीशान और शानदार ढंग से हुई थी। ईशा अंबानी की शादी में तो पूरा बॉलीवुड ही अंबानी महल में इकट्ठा हो गया था। इस मौके पर एक से बढ़कर एक सुपरस्टारों ने ना सिर्फ मेहमानों का स्वागत किया था बल्कि उनके लिए खाना भी परोसा था।
2 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक आनंद पीरामल से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा देश दुनिया के कई मशहूर शख्सियतों ने इस शादी में शिरकत की थी। एक तरफ जहां शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारे डांस करते नजर आए थे तो वहीं अमिताभ बच्चन और दूसरे सितारे भी इस पार्टी में जबरदस्त इंजॉय करते नजर आए थे।
3 of 5
isha ambani
हालांकि इस शादी में एक बात जो आम लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली लगी थी वो ये कि बिग बी, ऐश्वर्या, आमिर जैसे दिग्गज सितारे इस शादी में खाना परोसते नजर आए थे। लोगों के लिए ये हैरान कर देने वाली बात थी कि इतनी सारी सुविधा होने के बावजूद इन दिग्गज सितारों ने शादी में मेहमानों को खाना क्यों परोसा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha ambani
फैंस ने ट्विटर पर इसे लेकर सवाल भी किया था। इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने बताया कि, 'खाना परोसना गुजराती शादी के रस्मों का ही एक हिस्सा है। जूनियर बच्चन ने बताया कि इसे 'सज्जन घोट' कहा जाता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथों से खाना परोसते हैं। गौरतलब है कि सितारों के इस तरह से खाना परोसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं'।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani wedding
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी शाही निवास एंटीलिया में हुई थी। इस खास मौके पर अंबानी निवास को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी का फंक्शन कई दिनों तक चला था जिसमें सितारों ने जमकर मस्ती की थी और उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।