फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: जानिए क्यों राज कपूर की होली पार्टी में शामिल नहीं होते थे देव आनंद? क्या थी इसके पीछे की वजह?

Tue, 07 Dec 2021 08:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Dec 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Know why Dev Anand did not attend Raj Kapoor's Holi party
देव आनंद और राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'शोमैन' राज कपूर की होली पार्टी पूरी इंडस्ट्री में मशहूर थी। इस होली पार्टी का आयोजन आरके स्टूडियो में किया जाता था। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियां इस होली पार्टी में शामिल होते थे और जमकर मौज-मस्ती का दौर चलता था। राज कपूर की होली पार्टी में वैज्यंतिमाला, हेमा मालिनी, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, जीतेंद्र, राकेश रोशन, मनोज कुमार और जीनत अमान जैसे सितारे शामिल होते थे। पर उनके सबसे खास दोस्त देव आनंद राज कपूर की मशहूर मानी जाने वाली इस होली पार्टी में कभी शामिल नहीं हुए। आइए जानते हैं क्यों राज कपूर की होली पार्टी में शामिल नहीं होते थे उनके सबसे खास दोस्त देव आनंद..



 

Know why Dev Anand did not attend Raj Kapoor's Holi party
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर और देव आनंद बहुत अच्छे दोस्त थे। इसके बाद भी वह कभी आरके स्टूडियो की मशहूर होली पार्टी में शामिल नहीं हुए। जबकि इंडस्ट्री के दूसरे कलाकार इस होली पार्टी में शामिल होने के लिए बेकरार रहते थे। राज कपूर की होली पार्टी में शामिल होने वाले कलाकार खुद को गौरवान्वित समझते थे। इसके बाद भी देव आनंद ने इस होली पार्टी से हमेशा दूरी बनाए रखी। 
 

Know why Dev Anand did not attend Raj Kapoor's Holi party
देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर ने भी कभी देव आनंद को अपनी होली पार्टी में शामिल होने के लिए फोर्स नहीं किया। दरअसस, इसके पीछे देव आनंद की पसंद और नापसंद का सम्मान करना था। देव आनंद को होली खेलना पसंद नहीं था जिसके कारण वह कभी अपने दोस्त राज कपूर की मशहूर होली पार्टी में शामिल नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know why Dev Anand did not attend Raj Kapoor's Holi party
राज कपूर - फोटो : Instagram

अब न ही राज कपूर का आरके स्टूडियो बचा है और न ही वहां होली होती है। हालांकि, इंडस्ट्री में कई सेलेब्स अपने यहां होली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिनमें कई मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं। लेकिन जितने किस्से राज कपूर की होली पार्टी को लेकर हैं, शायद ही उतने किसी अन्य कलाकार की होली पार्टी के कभी होंगे।

विज्ञापन
Know why Dev Anand did not attend Raj Kapoor's Holi party
राज कपूर और नरगिस - फोटो : फाइल फोटो

राज कपूर की आरके स्टूडियो वाली होली पार्टी हमेशा सुर्खियों में रहती थी। यहां नाच-गाना, हुड़दंग और ग्लैमर सबकुछ होता था। इस होली में राजनीतिक हस्तियां और बड़े बॉलिवुड सिलेब्रिटीज शामिल होते थे। इस होली पार्टी में रंगों से भरा एक टैंक बनाया जाता था, जो भी पार्टी में शामिल होने आता था, उसे इस टैंक में फेंक दिया जाता था। यह भी कहा जाता है कि इस होली पार्टी में भांग घोंटने की जिम्मेदारी डायरेक्टर सुभाष घई को दी जाती थी।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed