{"_id":"62f22ea10fbdf3704e10e01f","slug":"koffee-with-karan-7-arjun-kapoor-revealed-how-he-saved-malaika-arora-number-in-his-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: अर्जुन कपूर के फोन में इस नाम से सेव है मलाइका का नंबर, एक्टर ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan 7: अर्जुन कपूर के फोन में इस नाम से सेव है मलाइका का नंबर, एक्टर ने खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:23 PM IST
सार
मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विथ करण का नया सीजन शुरू होने के साथ ही चर्चाओं में बना हुआ है। ‘कॉफी विद करण 7’ के बीते कई एपिसोड्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विथ करण का नया सीजन शुरू होने के साथ ही चर्चाओं में बना हुआ है। ‘कॉफी विद करण 7’ के बीते कई एपिसोड्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हर बार की तरह इस बार भी शो में फिल्मी सितारों से जुड़े कई तरह के खुलासे सुनने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अब इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। सामने आए शो के इस प्रोमो वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर बतौर मेहमान नजर आ रहे हैं।
2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शो का यह एपिसोड इस गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में शो में भाई- बहन की यह जोड़ी मिलकर धमाल करती नजर आएगी। प्रोमो वीडियो को देख यह कहा जा सकता है कि आने वाले एपिसोड काफी मनोरंजक और धमाकेदार होगा। इसी बीच प्रोमो में एक्टर अर्जुन ने करण जौहर एक सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। करण ने अर्जुन से पूछा कि उन्होंने अपने मोबाइल में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फोन नंबर किस नाम से सेव कर रखा है।
इस पर तुरंत जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस का नाम मलाइका के नाम से ही सेव किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने इसके पीछे एक बेहद प्यारी वजह भी बताई। अर्जुन ने कहा कि उन्होंने मलाइका का नाम उन्हीं के नाम से इसलिए सेव किया है क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस का नाम काफी पसंद है। इसके अलावा सोनम और अर्जुन ने एक-दूसरे से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी किए। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगी कि भाई- बहन की यह जोड़ी इस बार शो में धमाल मचाती नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर-अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब दोनों कलाकार इस शो में शिरकत कर रहे हैं। इससे पहले भी सोनम और अर्जुन करीना इस शो में नजर आ चुके हैं। वर्कफ्रंट भी बात करें तो अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स‘ में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और एक्टर जॉन अब्राहिम भी नजर आए थे। वहीं, अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी शादी के बाद से ही बड़े पर्दे दूर हैं। वह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।